मायानगरी में गूंजेगा 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, IPL 2026 से पहले इस टूर्नामेंट में मचाएंगे धमाल!

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाने में अहम रोल अदा किया. फाइनल मुकाबले में बाएं हाथ के बैटर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 175 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं, वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे. माना जा रहा था कि अब वैभव सीधा आईपीएल 2026 में बैटिंग करते हुए दिखाई देंगे. हालांकि, फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है.

Vaibhav Suryavanshi
1 / 6
Vaibhav Suryavanshi

विज्ञापन

2 / 6

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 से पहले एक और टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हुए नजर आ सकते हैं. इस टूर्नामेंट का आयोजन मायानगरी यानी मुंबई में होने वाला है.

विज्ञापन

3 / 6

क्रिकबज की खबर के अनुसार, वैभव मुंबई में होने वाली डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में बल्ले से रंग जमाते हुए दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, वह अभी किस टीम का हिस्सा होंगे यह अपडेट सामने नहीं आ सका है.

4 / 6

यह टूर्नामेंट 23 फरवरी से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसमें कई इंटरनेशनल प्लेयर्स भी हिस्सा लेते हुए नजर आ सकते हैं. हार्दिक पांड्या भी इंजरी से लौटने के बाद इस टूर्नामेंट में बल्ले से धमाल मचाते हुए दिखाई दिए थे.

विज्ञापन

5 / 6

वैभव का प्रदर्शन अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का रहा था. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 7 मैचों में 169 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 439 रन ठोके थे. 14 वर्षीय बैटर के आगे बड़ी से बड़ी टीम के बॉलर्स पानी मांगते हुए नजर आए थे.

6 / 6

वैभव ने पिछले एक साल में अपनी तूफानी बैटिंग से हर किसी को खासा प्रभावित किया है. माना जा रहा है कि अगर वह इसी प्रदर्शन को आईपीएल 2026 में भी बरकरार रखने में सफल रहे, तो उनके लिए जल्द ही टीम इंडिया के दरवाजे भी खुल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन