NZ vs UAE: न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक जीत के साथ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, फिन एलेन-सीफर्ट ने किया बड़ा कमाल

न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 10 विकेट से जीत का स्वाद चखा. फिन एलेन और टिम सीफर्ट की सलामी जोड़ी ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया. एलेन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों की तेज तर्रार पारी खेली, जबकि सीफर्ट 89 रन बनाकर नाबाद रहे. इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने कई बड़े रिकॉर्ड्स को भी चकनाचूर कर डाला है.

Quinton de Kock (67)
1 / 6
Tim Seifert

विज्ञापन

2 / 6

टी-20 वर्ल्ड कप में बिना कोई विकेट गंवाए न्यूजीलैंड ने दूसरा सबसे बड़ा चेज हासिल किया है. कीवी टीम ने 174 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 15.2 ओवर में ही चेज कर डाला. विश्व कप में बिना कोई विकेट गंवाए सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक हासिल करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज है.

विज्ञापन

3 / 6

न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक हासिल किया है. कीवी टीम ने 28 गेंदें शेष रहते हुए 174 रनों के टारगेट को चेज किया.

4 / 6

टिम सीफर्ट और फिन एलेन की जोड़ी ने यूएई के खिलाफ इतिहास रच डाला. दोनों ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

5 / 6

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह महज तीसरा मौका है जब न्यूजीलैंड की ओर से किसी भी विकेट के लिए 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई है. फिन एलेन और टिम सीफर्ट से पहले यह कारनामा मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन ने 2016 में किया था. वहीं, डेवोन कॉनवे और ग्लेन फिलिप्स ने 2020 में 184 रनों की पार्टनरशिप जमाई थी.

6 / 6

टिम सीफर्ट ने न्यूजीलैंड की तरफ से संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने यूएई के खिलाफ महज 23 गेंदों में फिफ्टी ठोकी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन