
1 / 6
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अच्छा नहीं रहा. वह इंग्लैंड के लिए खासा कमाल नहीं कर पाए. टूर्नामेंट में इंग्लैंड को सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब बटलर ने अपने संन्यास पर चुप्पी तोड़ी है.
संन्यास पर तोड़ी चुप्पी

2 / 6
संन्यास के सवाल पर जोस बटलर ने साफ कर दिया कि वह फिलहाल संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं. उन्होंने कहा "जाहिर है, मेरा पिछला टूर्नामेंट अच्छा नहीं रहा, जो निराशाजनक है, लेकिन हाल के वर्षों में मैंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला है, इसलिए उम्मीद है कि मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापस आ सकूंगा."
मैं कप्तान नहीं हूं

3 / 6
उन्होंने आगे कहा "इंग्लैंड के लिए खेलते रहने की मेरी महत्वाकांक्षाएं अवश्य हैं, लेकिन अब मैं कप्तान नहीं हूं, चयनकर्ता नहीं हूं, और भी बहुत कुछ है, इसलिए जो होगा सो होगा. देखते हैं. ”
निराशाजनक प्रदर्शन

4 / 6
खराब प्रदर्शन पर बात करते हुए बटलर ने कहा “जाहिर है, टूर्नामेंट मेरे मन मुताबिक नहीं रहा, और मुझे लगा कि मुझे क्रिकेट से कुछ समय के लिए दूर रहने और खेल के बारे में न सोचने की जरूरत है, और उस सप्ताह मैं क्रिकेट से पूरी तरह से दूर था. ”
मुझे जरूरत थी

5 / 6
वर्ल्ड कप के बाद बटलर ने परिवार संग छुट्टियां बिताई. इसपर बात करते हुए बटलर ने कहा “मैं क्रिकेट से पूरी तरह दूर था, जो उस समय मेरे लिए एकदम सही था. मुझे ठीक इसी की ज़रूरत थी. यह वाकई बहुत ताजगी भरा अनुभव था – मुझे बहुत मज़ा आया, एक तरह से पूरी तरह से राहत मिली."
87 रन ही बना पाए

6 / 6
बटलर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए 8 मैच में केवल 87 रन ही बना पाए. उनका खराब फॉर्म चिंता का विषय बना. बहरहाल अब वह आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने को तैयार हैं.