टी20 वर्ल्ड कप से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी तक... टीम इंडिया की 8 ICC ट्रॉफी जीत पर एक नजर, जानिए कब-कब बने विजेता

ICC All Trophy Wins: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल हुआ. इस मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की और चैंपियन बने. आइए भारत की सभी ICC ट्रॉफी जीत पर नजर डालते हैं.

Team India (48)
1 / 9

ICC All Trophy Wins: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया. भारत इस टूर्नामेंट को जीतने की फेवरेट थी और न्यूजीलैंड को चित करके उन्होंने आठवीं ICC ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. आइए भारत की सभी ICC ट्रॉफी जीत पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप 1983

वनडे वर्ल्ड कप 19832 / 9

कपिल देव की कप्तानी में भारत ने अपनी पहली ICC ट्रॉफी जीती थी. इंग्लैंड में हुए इस टूर्नामेंट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल हुआ था. भारत ने विंडीज को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था.

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2002

चैंपियंस ट्रॉफी 20023 / 9

भारत और श्रीलंका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2002 का फाइनल होने वाला था. हालांकि, बारिश के कारण मैच रद्द हो गया और ICC के नियमों के अनुसार दोनों टीमों ने ट्रॉफी शेयर की.

टी20 वर्ल्ड कप 2007

टी20 वर्ल्ड कप 20074 / 9

क्रिकेट इतिहास के पहले टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सामना पाकिस्तान से फाइनल में हुआ. एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने पाक को हराया और ट्रॉफी पर कब्जा किया.

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप 2011

वनडे वर्ल्ड कप 20115 / 9

एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2011 का वनडे वर्ल्ड कप खेला था. फाइनल में उनकी भिड़ंत श्रीलंका से हुई थी. एमएस धोनी ने विनिंग शॉट लगाकर भारत को चैंपियन बनाया था.

चैंपियंस ट्रॉफी 2013

चैंपियंस ट्रॉफी 20136 / 9

भारत और इंग्लैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का फाइनल हुआ था. बारिश के कारण मात्र 20-20 ओवरों का खेल हुआ था. मैच अंतिम ओवर तक गया और भारत ने जीत दर्ज करते हुए दूसरी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2024

टी20 वर्ल्ड कप 20247 / 9

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल हुआ था. यह मैच काफी रोमांचक रहा था और भारत ने जीत दर्ज करते हुए 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती थी.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 20258 / 9

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में फाइनल हुआ था. भारत ने जीत दर्ज करते हुए अपनी तीसरी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2026

टी20 वर्ल्ड कप 20269 / 9

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल हुआ. भारत ने अहमदाबाद में हुए इस मैच में 96 रन से जीत दर्ज की और कुल 8वीं ICC ट्रॉफी पर कब्जा किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन