T20I में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप पर पहुंचे आदिल रशीद

Adil Rashid: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 15वें मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से शिकस्त दी. इंग्लिश टीम की हार के बावजूद आदिल रशीद का जादू इस मुकाबले में सिर चढ़कर बोला. रशीद ने दो विकेट चटकाने के साथ ही हैरिस रऊफ का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला.रशीद अब एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं. आइए आपको बताते हैं किन गेंदबाजों ने झटके हैं टी-20 इंटरनेशनल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट.

Adil Rashid
1 / 6
Bowlers with most wickets against one Team in T20I

विज्ञापन

2 / 6

एक टीम के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शाहीन अफरीदी चौथे नंबर पर काबिज हैं. अफरीदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 विकेट निकाले हैं.

विज्ञापन

3 / 6

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी एक टीम के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं. साउदी ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 38 विकेट निकाले हैं.

4 / 6

हैरिस रऊफ एक टीम के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं. रऊफ का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का रहा है और उन्होंने कुल 40 विकेट झटके हैं.

विज्ञापन

5 / 6

हैरिस रऊफ के रिकॉर्ड को चकनाचूर करते हुए आदिल रशीद अब एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 विकेट लेने के साथ ही रऊफ को पीछे छोड़ दिया है.

6 / 6

रशीद के नाम अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में कुल 41 विकेट दर्ज हो गए हैं. हालांकि, उनका दमदार प्रदर्शन इंग्लैंड के काम नहीं आ सका. इंग्लिश बल्लेबाज 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 166 रन ही बना सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन