
1 / 6
ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाने वाले हैं. जिसके लिए अब आईसीसी ने रिजर्व डे भी रखा है. अगर बारिश मैच में खलल डालती है, तो मुकाबला रिजर्व डे के दिन खेला जाएगा. हालांकि इसके लिए आईसीसी ने कुछ अलग नियम भी बनाए हैं. जिन्हें जानना बहुत अहम है.

2 / 6
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में अगर बारिश होती है, तो 5 मार्च के डेट को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है.

3 / 6
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए 6 मार्च को रिजर्व डे रखा गया है. वहीं फाइनल मुकाबले के लिए 9 मार्च को आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है.

4 / 6
सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शाम के 7 बजे से खेले जाएंगे, लेकिन रिजर्व डे के दिन समय में बड़ा बदलाव होगा. रिजर्व डे के दिन मुकाबला दोपहर के 3 बजे से खेला जाएगा. इन मैचों में दोनों टीमों को नतीजे के लिए कम से कम 10-10 ओवर खेलना होगा.

5 / 6
मैच के दिन आईसीसी ने 90 एक्स्ट्रा मिनट मैच को दिए हैं. जिससे उसी दिन नतीजा अगर आ सकता है, तो निकाला जाए. वहीं रिजर्व डे के दिन इसे 120 मिनट कर दिया है. आईसीसी हर हाल में इन मैचों में नतीजा निकलना चाहता है.

6 / 6
अगर पहले दिन मुकाबला कम ओवरों का होकर शुरू होता है, तो रिजर्व डे के दिन भी वो नियम लागू होंगे और मैच जहां रुका था, वहीं से शुरू होगा. लेकिन अगर पहले दिन कम भी गेंद नहीं फेंकी जाती है, तो रिजर्व डे के दिन 20-20 ओवर का ही मैच होगा.