
1 / 8
Lucky Zodiac Signs: ग्रहों के संयोग से शुभ-अशुभ योग बनते हैं जिसका प्रभाव राशियों के जीवन पर पड़ता है. अब गुरु और सूर्य ग्रह के एक ही राशि में आने से गुरु-आदित्य योग का निर्माण होगा. गुरु-आदित्य योग के प्रभाव से 5 राशियों को लाभ मिलेगा.

2 / 8
गुरु-आदित्य योग - देवगुरु बृहस्पति इस समय मीन राशि में विराजमान हैं. अब 15 मार्च 2026 को सूर्य ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद गुरु और सूर्य के एक ही राशि में होने से गुरु-आदित्य योग का निर्माण होगा.

3 / 8
सूर्य-गुरु का यह युति योग सभी राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. इसका शुभ प्रभाव 5 राशियों के लिए बेहद मंगलकारी सिद्ध होगा. मेष, मिथुन, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि को फायदा होगा.

4 / 8
मेष राशि (Aries) - मेष राशि के जातकों के लिए गुरु-आदित्य योग बेहद शुभ साबित होगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक लाभ हो सकता है.

5 / 8
मिथुन राशि (Gemini) - करियर में तरक्की के योग बनेंगे. मिथुन राशि वालों को गुरु-आदित्य योग से व्यापार में तगड़ा लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है.

6 / 8
कर्क राशि (Cancer) - कर्क राशि वालों का भाग्य का साथ मिलेगा. आप यात्रा पर जा सकते हैं. छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा. कर्क राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे.

7 / 8
वृश्चिक राशि (Scorpio) - वृश्चिक राशि के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है. छात्रों को सफलता हासिल होगी. निवेश करने से अच्छा लाभ हो सकता है.

8 / 8
मीन राशि (Pisces) - गुरु-आदित्य योग के प्रभाव से मीन राशि वालों को लाभ होगा. आपके लिए समय अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन मधुर होगा (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.