
1 / 8
Surya Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, मार्च 2026 में ग्रहों के स्वामी सूर्यदेव 3 बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जो एक बेहद महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है. 5 मार्च 2026, गुरुवार की रात 12:59 बजे, सूर्य पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 18 मार्च 2026, बुधवार की सुबह 9:27 बजे सूर्य अपना घर बदलकर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में चले जाएंगे. इसके बाद, 31 मार्च 2026, मंगलवार की शाम 8:16 बजे, सूर्य रेवती राशि में प्रवेश कर अपना नया ठिकाना बनाएंगे.

2 / 8
सूर्य ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन – ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि मार्च 2026 में सूर्य का 3 बार नक्षत्र परिवर्तन ऊर्जा में तेज बदलाव का संकेत है. यह परिवर्तन करियर, प्रशासन, नेतृत्व और सरकारी कार्यों में गति और सफलता देगा. व्यापार, शेयर बाज़ार, भूमि-संपत्ति और टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी सकारात्मक हलचल से एक नई ऊंचाई आएगी. सूर्य के इस ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन से यूं तो सभी राशियों पर गहरा अरु व्यापक असर पड़ेगा, लेकिन 6 राशियों के लिए यह बेहद लाभकारी साबित हो सकता है.

3 / 8
मेष राशि (Aries) – यह महीना आपके आत्मविश्वास को नई ऊँचाई देगा. करियर में अटके काम आगे बढ़ेंगे. अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में साहसिक निर्णय लाभ देंगे. निवेश सोच-समझकर करें, फायदा संभव है. पारिवारिक सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य में सुधार रहेगा और ऊर्जा भरपूर रहेगी. दांपत्य जीवन में समझ बढ़ेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए लाभकारी साबित हो सकती है.

4 / 8
मिथुन राशि (Aries) – आपके लिए यह समय नेटवर्क और संपर्कों से लाभ दिलाएगा. नौकरी में बदलाव या पदोन्नति के योग बन सकते हैं. संचार कौशल से बड़ी डील मिल सकती है. शेयर बाज़ार या टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा. पुराने रुके भुगतान मिल सकते हैं. मित्रों का सहयोग मिलेगा. मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी. नई योजनाओं पर काम शुरू करने का यह सही समय है. भाई-बहनों के साथ संबंध और मजबूत होंगे.

5 / 8
सिंह राशि (Aries) – सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर विशेष शुभ संकेत देता है. नेतृत्व क्षमता निखरेगी. सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है. उच्च पदस्थ लोगों से संपर्क बनेगा. व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी. संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति होगी. परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आर्थिक मामलों में स्थिरता और बचत दोनों बढ़ेंगी.

6 / 8
तुला राशि (Aries) – करियर में संतुलन और स्थिरता आएगी. नई साझेदारी लाभदायक रहेगी. कला, मीडिया और डिज़ाइन क्षेत्र से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी. विदेश से जुड़े कार्यों में सकारात्मक समाचार मिल सकता है. निर्णय लेने में स्पष्टता आएगी. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. नई संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं.

7 / 8
धनु राशि (Aries) – भाग्य का साथ मिलेगा. शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के संकेत हैं. आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी. नौकरी में नई दिशा मिल सकती है. यात्रा से लाभ होगा. निवेश में अच्छा रिटर्न मिल सकता है. परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे. गुरुजनों का मार्गदर्शन सफलता दिलाएगा. आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से बड़े लक्ष्य पूरे होंगे.

8 / 8
मकर राशि (Aries) – कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा. पदोन्नति या वेतन वृद्धि संभव है. भूमि और संपत्ति से लाभ होगा. प्रशासनिक या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है. लंबे समय से अटकी योजना पूरी हो सकती है. आर्थिक स्थिरता मजबूत होगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नए निवेश से भविष्य सुरक्षित करने का अवसर मिलेगा. परिवार का सहयोग मनोबल को और मजबूत करेगा.