
1 / 6
Cervical Cancer Ke Kya Lakshan Hai: सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले आम कैंसर में से एक है. एक रिसर्च के मुताबिक, सर्वाइकल कैंसर की वजह से हर 8 मिनट में एक महिला की मौत हो रही है. ऐसे में इससे बचना और सही वक्त पर इसकी पहचान करना भी जरूरी है. बता दें, यह गर्भाशय के मुंह में विकसित होता है. ज्यादातर मामलों में इसका कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) संक्रमण होता है. अच्छी बात यह है कि अगर इसे शुरुआती स्टेज में पहचान लिया जाए तो इसका इलाज आसान है. हालांकि, इस स्टेज में लक्षण बहुत हल्के हो सकते हैं, इसलिए महिलाओं को शरीर में होने वाले छोटे बदलावों पर भी ध्यान देना चाहिए.

2 / 6
पीरियड्स के बीच में ब्लीडिंग, संबंध बनाने के बाद खून आना या मेनोपॉज के बाद खून आना या ब्लीडिंग होना एक बड़ा संकेत हो सकता है. अगर आपके साथ ऐसा बार बार हो रहा है तो अपनी जांच कराएं.

3 / 6
सफेद या बदबूदार डिस्चार्ज आना भी इसका संकेत है. अगर आपकी योनि से पानी जैसा, गाढ़ा या बदबूदार डिस्चार्ज हो रहा है तो इसे नजरअंदाज ना करें और एक बार डॉक्टर से जरूर बात करें.

4 / 6
निचले पेट या कमर के आसपास लगातार दर्द रहना भी शुरुआती संकेत हो सकता है. ऐसा कई बार जरूरत से ज्यादा काम की वजह से भी हो सकता है तो आपको खुद से अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं है.

5 / 6
इंटरकोर्स के समय दर्द या असहजता महसूस होना भी सर्विक्स में समस्या की ओर इशारा कर सकता है. ऐसे में अगर बिना ज्यादा काम किए भी कमजोरी या थकावट रहती है तो यह शरीर में किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है.

6 / 6
21 साल की उम्र के बाद महिलाओं को समय-समय पर पाप स्मीयर टेस्ट करवाना चाहिए. यह टेस्ट सर्विक्स की कोशिकाओं में होने वाले बदलावों को समय रहते पकड़ सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.