अपने पिता को लेकर युवराज सिंह का बड़ा बयान, एमएस धोनी और कपिल देव से मांगी माफी

युवराज सिंह ने अपने पिता के बयान पर एमएस धोनी और कपिल देव से माफी मांगी है. उन्होंने अपनी बातचीत में अपने पिता के दिए हुए बयानों पर शर्मिंदगी जताई.

Cricket News - 2026-04-02T202955.791
1 / 6

Advertisment

निशाने पर रहते हैं धोनी और कपिल

निशाने पर रहते हैं धोनी और कपिल2 / 6

योगराज सिंह अपने बयानों में एमएस धोनी और कपिल देव पर निशाना साधते हैं. योगराज का मानना है कि युवराज सिंह को भारतीय टीम से बाहर निकालने के पीछे एमएस धोनी का हाथ है.

विज्ञापन

युवी ने मांगी माफी

युवी ने मांगी माफी3 / 6

वहीं, दूसरी ओर योगराज खुद को टीम इंडिया में अधिक मौका न मिलने का जिम्मेदार कपिल देव को मानते हैं. लेकिन अब युवराज ने अपने पिता को लेकर धोनी और कपिल देव से माफी मांगी है.

युवराज ने पिता से कही ये बात

युवराज ने पिता से कही ये बात4 / 6

युवराज सिंह ने कहा कि मैंने पापा से कहा है कि यह ठीक नहीं है, जिससे उनके उन बयानों के प्रति उनकी असहजता झलकती है. हालांकि हाल ही में योगराज सिंह का बयान एमएस धोनी को लेकर बदल गया है. वह चाहते हैं कि धोनी आईपीएल में लंबे समय तक खेले.

विज्ञापन

संदीप पाटिल ने किया साफ

संदीप पाटिल ने किया साफ5 / 6

इससे पहले एमएस धोनी की कप्तानी के समय टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता रहे संदीप पाटिल ने हाल ही में कहा था कि युवराज सिंह को भारतीय टीम से बाहर निकालने का फैसला धोनी का नहीं था. युवी को चयनकर्ताओं ने टीम से बाहर किया था.

युवी की शर्मिंदगी

युवी की शर्मिंदगी6 / 6

बहरहाल युवराज का बयान इन दिनों चर्चा में है. वह इससे पहले भी अपने पिता योगराज सिंह के बयान पर शर्मिंदगी जता चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन