Brock Lesnar की हार और Roman Reigns की जीत, WWE WrestleMania 42 Night-2 में होने वाले 6 मैचों के नतीजों की भविष्यवाणी!
WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही दिन बचे हैं. नाइट-2 में होने वाले सभी मैचों पर फैंस की नजरें टिकी हैं. आइए आपको बताते हैं कि नाइट-2 में होने वाले मैचों के संभावित विजेता कौन-कौन हैं.

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब बस कुछ ही समय बचा हुआ है. 18 और 19 अप्रैल को फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. दोनों दिन कुल 13 मुकाबले होंगे. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर सहित बड़े स्टार्स इस बार एक्शन में नज़र आने वाले हैं. फैंस को सरप्राइज भी मिलेंगे. नाइट-2 में 6 मुकाबले होने वाले हैं. मेन इवेंट में रेंस और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. इस मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. खैर यहां हम आपको नाइट-2 में होने वाले सभी मैचो के संभावित नतीजों के बारे में बताएंगे.
ब्रॉक लैसनर का मैच
2 / 7नाइट-2 की शुरुआत में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच सिंगल्स मैच होगा. इस मैच को लेकर सभी उत्साहित हैं. दोनों की राइवलरी जबरदस्त रही है. फेमी का दबदबा देखने को मिला है. उन्हें तगड़ा पुश दिया गया है. स्टोरी के हिसाब से ऐसा लग रहा है कि लैसनर के ऊपर फेमी की बड़ी जीत हो सकती है. फेमी बहुत जल्द इस मैच को जीत सकते हैं.
WWE इंंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
3 / 7नाइट-2 में पेंटा अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशि को जे’वॉन एवंस, ड्रेगन ली, जेडी मैकडॉना, रुसेव और रे मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करेंगे. ये सिक्स-पैक लैडर मैच होने वाला है. इसमें तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. उम्मीद के मुताबिक इस मैच में पेंटा अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे.
WWE वुमेंस चैंपियनशिप मैच
4 / 7जेड कार्गिल अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी. अभी तक इनकी राइवलरी में कार्गिल का दबदबा देखने को मिला है. उनके साथ मीचीन और बी-फैब हैं. वहीं रिप्ली क साथ देने के लिए इयो स्काई तैयार हैं. दोनों के बीच बढ़िया मैच होने की उम्मीद है. रिप्ली इस बार नई चैंपियन बनती हुई दिख रही हैं.
WWE यूएस चैंपियनशिप मैच
5 / 7सैमी ज़ेन अपनी यूएस चैंपियनशिप को ट्रिक विलियम्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे. सैमी ने हाल ही में कार्मेलो हेज को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. सैमी और विलियम्स के बीच भी बढ़िया मैच होगा. विलियम्स इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं.
सिंगल मैच
6 / 7नाइट-2 में फिन बैलर और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच सिंगल मैच होगा. दोनों की राइवलरी बढ़िया चल रही है. सबसे बड़ी बात है कि बैलर अपने डीमन अवतार में लंबे समय बाद नज़र आएंगे. इस तगड़े मुकाबले में बैलर की जीत होती हुई दिखाई दे रही है. मिस्टीरियो को हार का सामना करना पड़ सकता है.
मेन इवेंट
7 / 7मेन इवेंट में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. दोनों की दुश्मनी तगड़ी रही है. इनके बीच बड़ा मैच होने वाला है. फैंस को मजा आएगा. उम्मीद की जा रही है कि रोमन नए चैंपियन बनेंगे. वो सभी के फेवरेट बने हुए हैं.