
1 / 13
WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होगा. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी ने अभी तक 12 मैचों का ऐलान किया है, जिसमें बड़े टाइटल मैच शामिल हैं. शो के होस्ट जॉन सीना हैं. लंबे समय बाद वो टीवी पर दिखाई देंगे. खैर WrestleMania 42 को लेकर सट्टाबाजार भी सामने आ गया है. BetOnline ने अपनी रिपोर्ट में हार और जीत का भाव तय कर दिया है. आइए आपको सभी मैचों के संभावित विजेता के बारे में बताते हैं.
रोमन रेंस vs सीएम पंक

2 / 13
WrestleMania 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच जबरदस्त राइवलरी चल रही है. पंक +200 और रोमन -300 पर चल रहे हैं. इससे साफ पता चलता है कि रेंस जीत के लिए फेवरेट माने जा रहे हैं.
वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

3 / 13
स्टेफनी वकेर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड करेंगी. अभी तक मॉर्गन का दबदबा देखने को मिला है. वकेर +300 और मॉर्गन -500 पर हैं. इन नंबर्स को देखकर लग रहा है कि मॉर्गन एकतरफा जीत हासिल कर नई चैंपियन बनेंगी.
ब्रॉक लैसनर vs ओबा फेमी

4 / 13
रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर की टक्कर युवा ओबा फेमी के साथ होने वाली है. फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. अभी तक फेमी का दबदबा देखने को मिला है. लैसनर +215 और फेमी -325 पर हैं. इसका मतलब है कि फेमी मुकाबले में जीत हासिल कर लेंगे.
अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

5 / 13
कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. हाल ही में रैंडी ने कोडी के ऊपर हील टर्न लिया था. रिपोर्ट के अनुसार कोडी +160 और ऑर्टन -210 पर हैं. रैंडी अपना 15वां टाइटल हासिल करते हुए नज़र आ रहे हैं.
WWE वुमेंस चैंपियनशिप मैच

6 / 13
जेड कार्गिल अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों की दुश्मनी खतरनाक चल रही है. कार्गिल +215 और -325 पर हैं. इससे पता चलता है कि रिप्ली इस बार आसानी से कार्गिल को हराकर नई चैंपियन बनेंगी. फैंस भी कुछ ऐसा ही देखना चाहते हैं.
वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

7 / 13
एजे ली अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को बैकी लिंच के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं. पिछले महीने ली ने टाइटल अपने नाम किया था. ली +300 और -500 पर हैं. नंबर्स देखकर लग रहा है कि मुकाबले में बैकी एकतरफा जीत हासिल करेंगी.
यूनाइटेड स्टे्टस चैंपियनशिप मैच

8 / 13
सैमी ज़ेन अपनी यूनाइटेड स्टे्टस चैंपियनशिप को ट्रिक विलियम्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे. विलियम्स का इस बार डेब्यू होने वाला है. ज़ेन +300 और विलियम्स -500 पर चल रहे हैं. अपने पहले ही रेसलमेनिया में विलियम्स नए चैंपियन बन सकते हैं.
ड्रू मैकइंटायर का मैच

9 / 13
ड्रू मैकइंटायर का मैच जेकब फाटू के साथ होगा. दोनों के बीच Unsanctioned मैच तय किया गया है. इस मैच में कुछ भी हो सकता है. मैकइंटायर +350 और फाटू -600 पर चल रहे हैं. मैच में फाटू की एकतरफा जीत तय लग रही है. मैकइंटायर को बड़ा झटका लग सकता है.
फिन बैलर का मैच

10 / 13
फिन बैलर का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ होगा. हाल ही में दोनों की राइवलरी शुरू हुई है. इनके बीच लंबे समय से मैच का इंतजार चल रहा है. बैलर -300 और +200 पर हैं. इसका मतलब है कि कड़े मुकाबले में बैलर की जीत हो जाएगी.
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

11 / 13
पेंटा अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को जे'वॉन एवंस, ड्रेगन ली, रुसेव और जेडी मैकडॉना के खिलाफ डिफेंड करेंगे. पेंटा -200, एवंस +115, ली +1200, रुसेव +1000 और मैकडॉना +1800 पर चल रहे हैं. नंबर्स से पता चलता है कि पेंटा अपने टाइटल को आसानी से रिटेन कर लेंगे.
वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच

12 / 13
नाया जैक्स और लैश लीजेंड अपनी वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को फैटल 4वे मैच में शार्लेट फ्लेयर-एलेक्सा ब्लिस, बैला ट्विंस और बेली-लायरा वैल्किरिया के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इस मुकाबले में -160 के साथ जैक्स और लीजेंड अपना टाइटल डिफेंड करते हुए दिख रही हैं.
सैथ रॉलिंस का मैच

13 / 13
सैथ रॉलिंस का मुकाबला गुंथर के खिलाफ होगा. हाल ही में दोनों के बीच मैच का ऐलान किया गया है. गुंथर -300 और रॉलिंस +200 पर हैं. गुंथर एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज करते हुए दिख रहे हैं. कंपनी ने उन्हें करियर किलर उपनाम दिया है.