हॉलीवुड करियर के लिए WWE छोड़ सकती हैं Liv Morgan, खूबसूरत हसीना के फैंस को लगेगा तगड़ा झटका!
WWE में अभी तक लिव मॉर्गन का काम जबरदस्त रहा है. वो अपने खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. मॉर्गन धीरे-धीरे अपने कदम हॉलीवुड की तरफ भी बढ़ा रही हैं. वो बहुत जल्द WWE को अलविदा भी कह सकती हैं.

WWE ने पिछले कुछ सालों में लिव मॉर्गन की काबिलियत को पहचाना है. बड़े इवेंट्स में उन्हें पुश दिया. वो वर्ल्ड चैंपियन भी बनीं. उन्होंने भी किसी को निराश नहींं किया. जजमेंट डे ग्रुप को उनकी वजह से ही पहचान मिली. उन्होंने अपने साथियों को भी आगे बढ़ाया. मॉर्गन को अब बॉलीवुड से ऑफर आने लग गए हैं. उन्हें अब पता चल चुका है कि कैरेक्टर को कैसे ऊपर तक ले जाना है. ऐसा लगता है कि वो हॉलीवुड में करियर बनाने के लिए WWE को बहुत जल्द अलविदा कह देंगी.
रॉयल रंबल और रेसलमेनिया में दिखाया दम
2 / 62026 लिव मॉर्गन के लिए अभी तक शानदार रहा है. उन्होंने शुरुआत में वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में स्टेफनी वकेर को चुनौती पेश की. मॉर्गन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टाइटल अपने नाम किया. मौजूदा समय में उनका टाइटल रन अच्छा चल रहा है.
दिग्गजों की राह पर चलीं लिव मॉर्गन
3 / 6आप सभी जानते हैं कि द रॉक, जॉन सीना और बतिस्ता ने पहले WWE में खूब नाम कमाया और फिर हॉलीवुड में धमाल मचाया. लिव मॉर्गन अभी इन नामों की तुलना में शुरुआती दौर में हैं, लेकिन उन्होंने हॉलीवुड में अपनी नींव जरूर रख दी है. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि वो हॉलीवुड में काम करना चाहती हैं.
पिछले साल लिया था ब्रेक
4 / 62025 में कुछ समय के लिए WWE टीवी से ब्रेक लिया था. बाद में पता चला कि वो एक फिल्म की शूट पर गई हैं. लिव मॉर्गन ने जापानी निर्देशक ताकशी मीके की फिल्म Bad Lieutenant: Tokyo में काम किया. वो इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. लिव मूवी में तीन मुख्य कलाकारों में से एक हैं. ये फिल्म सितंबर 2026 में रिलीज होने वाली है.
फिल्मों और टीवी में काम कर चुकी हैं मॉर्गन
5 / 6लिव मॉर्गन ने पहले भी कुछ फिल्मों और टीवी प्रोग्राम में काम किया है. 2020 में वो Liv Forever और 2023 में The Kill Room में नज़र आई थीं. इसके अलावा वो Total Divas, Ride Along, Table for 3, Attack of the Show! और Jersey Shore: Family Vacation सहित अन्य टीवी कार्यक्रमों में बड़ी भूमिका निभा चुकी हैं.
खूबसूरती है बेमिसाल
6 / 6खूबसूरती के मामले में लिव मॉर्गन कई हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेस को पीछे छोड़ती हैं. सोशल मीडिया पर जब भी कोई तस्वीर अपलोड करती हैं, तो कमेंट्स की बाढ़ आ जाती है. उनकी अदाओं को दर्शक खूब पसंद करते हैं. बहुत जल्द वो WWE छोड़कर हॉलीवुड में अपना जलवा दिखा सकती हैं.