WWE में Brock Lesnar और Roman Reigns जैसे दिग्गजों को कितनी मिलती है सैलरी? सभी रेसलर्स की कमाई आई सामने

WWE में काम कर रहे सुपरस्टार्स को हमेशा बढ़िया पैसा मिलता है. लोकप्रियता के हिसाब से इनके कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव होता रहता है. मौजूदा समय में कपंनी के कुछ टॉप रेसलर्स तो मिलियन डॉलर्स की कमाई कर रहे हैं. आइए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SuperStars Salary: रेसलिंग की दुनिया में WWE का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है. सालों से कंपनी द्वारा फैंस का मनोरंजन किया जा रहा है. हर किसी का सपना यहां पर काम करने का होता है. यहां पर नाम के साथ-साथ अच्छा पैसा भी मिलता है. NXT ब्रांड में काम कर रहे स्टार्स की सैलरी कम होती है. मेन रोस्टर के रेसलर्स को ज्यादा पैसा दिया जाता है. कुछ टॉप स्टार्स हैं जो अरबों में कमाते हैं. सभी का अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट होता है. खैर यहां हम आपको बताएंगे कि मेन रोस्टर में काम कर रहे स्टार्स की लगभग सैलरी कितनी होती है.

विज्ञापन

WWE को हो रहा है तगड़ा फायदा

WWE को हो रहा है तगड़ा फायदा2 / 6

ट्रिपल एच के एरा में कंपनी को तगड़ा फायदा हो रहा है. सऊदी अरब के साथ कंपनी ने बड़ी डील साइन की है. अगले साल का रेसलमेनिया भी सऊदी में ही होने वाला है. वहां की सरकार ने WWE के ऊपर खूब पैसों की बौछार की है.  मर्चेंडाइज सेल्स में भी WWE बहुत आगे हैं. इन चीजों का फायदा रेसलर्स को होता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

रिपोर्ट में बड़ा खुलासा3 / 6

पिछले साल FightfulSelect ने अपनी रिपोर्ट में मेन रोस्टर स्टार्स की सैलरी को लेकर खुलासा किया था. बताया गया था कि इनकी सालाना सैलरी कम से कम 2 लाख डॉलर से से 3 लाख डॉलर के बीच होती है. ये भी कहा गया था कि कई ऐसे रेसलर्स भी हैं जो मिलियन डॉलर्स की की कमाई भी करते हैं. इनमें रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन जैसे स्टार्स शामिल हैं. (Photo: WWE.com)

सोशल मीडिया से हुआ फायदा

सोशल मीडिया से हुआ फायदा4 / 6

कंपनी ने पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया पर बहुत ध्यान दिया है. लोगन पॉल और आईशो स्पीड जैसे यूट्यूबर कंपनी में काम कर रहे हैं. बीच-बीच में WWE द्वारा सिंगर को भी रिंग में लाने का काम किया जाता है. इन सभी की वजह से व्यूज में काफी बढ़ोत्तरी हुई है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

किसे मिलता है सबसे ज्यादा पैसा?

किसे मिलता है सबसे ज्यादा पैसा?5 / 6

रोमन रेंस अब बड़े स्टार बन चुके हैं. 2020 से उनका सफर कंपनी में शानदार रहा है. उन्होंने अपनी मेहनत से खूब नाम कमाया. इस वजह से ही सबसे ज्यादा पैसा उन्हें दिया जाता. रेंस की सैलरी साला करीब 15 मिलियन डॉलर है. कई सालों से नंबर-1 की पोजिशन पर बने हुए हैं. (Photo: WWE.com)

कॉन्ट्रैक्ट में होता रहता है बदलाव

कॉन्ट्रैक्ट में होता रहता है बदलाव6 / 6

दरअसल WWE में सभी स्टार्स का कॉन्ट्रैक्ट होता है. रेसलर्स को उनकी लोकप्रियता के हिसाब से पैसा दिया जाता है. इसमें ऊपर-नीचे होता रहता है. NXT स्टार्स की सैलरी कम होती है. इस वजह से हर कोई कड़ी मेहनत करके मेन रोस्टर में जगह बनाने की कोशिश करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन