Night of Champions के बाद WWE SummerSlam 2026 का संभावित मैच कार्ड, जानिए Roman Reigns को कौन देगा चुनौती?

WWE SummerSlam 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. धीरे-धीरे इसका बिल्डअप भी अब हो रहा है. आइए आपको बताते हैं कि WWE द्वारा SummerSlam 2026 में कौन-कौन से मैच बुक किए जा सकते हैं.

WWE
1 / 9
(Photo: WWE.com)

SummerSlam 2026 Potential Match Card: हाल ही में सऊदी अरब में Night of Champions का आयोजन हुआ. फैंस को वहां पर छह बड़े मुकाबले देखने को मिले. सैमी ज़ेन नए वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं. सैमी को लेकर बड़ा सरप्राइज इस बार दिया गया. खैर अब SummerSlam 2026 होगा, जो 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. पिछले कुछ सालों से ये शो दो दिन का हो रहा है. कंपनी बड़े मैच रखने वाले हैं. . इसका बिल्डअप भी अब शुरू हो गया है. ट्रिपल एच ने जरूर वहां के लिए बड़े मैच बुक किए होंगे. आइए SummerSlam 2026 के संभावित मैच कार्ड पर एक नज़र डालते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

लिव मॉर्गन vs इयो स्काई

लिव मॉर्गन vs इयो स्काई2 / 9

लिव मॉर्गन और इयो स्काई के बीच समरस्लैम 2026 में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच तय कर दिया गया है. स्काई ने हाल ही में क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल अपने नाम किया. स्काई ने तुरंत ही मॉर्गन को अपने विरोधी के रूप में चुना. कंपनी ने इनका मैच ऑफिशियल कर दिया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

द उसोज़ का मैच

द उसोज़ का मैच3 / 9

द उसोज़ का मैच वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए स्ट्रीट प्राफिट्स के साथ समरस्लैम 2026 में हो सकता है. हाल ही में स्ट्रीट प्राफिट्स ने द विज़न को हराकर टाइटल अपने नाम किया है. इन दोनों का मैच अगर बुक होगा तो फिर खूब मजा आएगा. (Photo: WWE.com)

शार्लेट फ्लेयर vs जेड कार्गिल

शार्लेट फ्लेयर vs जेड कार्गिल4 / 9

शार्लेट फ्लेयर और जेड कार्गिल की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. नाइट ऑफ चैंपियंस में फ्लेयर की वजह से कार्गिल को वुमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा. इन दोनों का मैच समरस्लैम 2026 में होना पक्का लग रहा है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस vs ओबा फेमी

रोमन रेंस vs ओबा फेमी5 / 9

ओबा फेमी ने किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच जे उसो के खिलाफ लड़ा. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. अंत में फेमी ने बड़ी जीत हासिल की. वो नए किंग बन गए हैं. उन्हें समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिल गया है. अब ऐसा लगता है कि वो रोमन रेंस को अपने विरोधी के रूप में चुनेंगे. दोनों के बीच बड़ा मैच हो सकता है. (Photo: WWE.com)

जेकब फाटू का मैच

जेकब फाटू का मैच6 / 9

समरस्लैम 2026 में जेकब फाटू का मुकाबला एलए नाइट के साथ हो सकता है. नाइट पिछले कुछ समय से लगातार ब्लडलाइन के खिलाफ जगर उगल रहे हैं. रोमन रेंस भी उन्हें चेतावनी दे चुके हैं. फाटू अब ब्लडलाइन में शामिल हो चुके हैं. इस वजह से दोनों का मैच रखा जा सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच7 / 9

समरस्लैम 2026 में पेंटा भी अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे. वो अपने टाइटल को सिक्स-मैन लैडर मैच में दांव पर लगा सकते हैं. पेंटा का टाइटल रन अभी तक शानदार रहा है. समर की सबसे बड़ी पार्टी में उन्हें बड़ी चुनौती मिल सकती है. (Photo: WWE.com)

कोडी रोड्स का मैच

कोडी रोड्स का मैच8 / 9

समरस्लैम 2026 में कोडी रोड्स का मुकाबला अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए सैमी ज़ेन के साथ हो सकता है. कोडी बहुत जल्द रीमैच की मांग कर सकते हैं. हाल ही में उनके 113 दिनों के टाइटल रन का अंत हुआ है. अब सैमी और कोडी के बीच सिंगल मैच हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर का मैच

ब्रॉक लैसनर का मैच9 / 9

समरस्लैम 2026 के पहले दिन ब्रॉक लैसनर का मैच ओबा फेमी के साथ हो सकता है. लैसनर को फेमी रिटायर कर सकते हैं. इसके बाद दूसरे दिन फेमी और रोमन रेंस की टक्कर हो सकती है. लैसनर और फेमी के बीच तीसरा और आखिरी मैच होना अभी बाकी है. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन