WWE SummerSlam 2026 Night 1 और Night 2 में होने वाले 12 मैचों का खुलासा, जानिए Roman Reigns का मुकाबला किस दिन होगा?
WWE SummerSlam 2026 को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है. सभी रेसलर्स भी एक्शन दिखाने के लिए तैयार हैं कंपनी ने अब खुलासा कर दिया है कि किस दिन कौन-कौन से मुकाबले होंगे. आपको बताते हैं कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का मैच WWE ने किस दिन रखा है.

WWE SummerSlam 2026: WWE फैंस और स्टार्स SummerSlam 2026 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. एक धमाकेदार शो 1 और 2 अगस्त को देखने मिलने वाला है. कंपनी ने इवेंट के लिए बारह मुकाबले रखे हुए हैं. सभी में ताबड़तोड़ एक्शन दिखेगा. ट्रिपल एच ने कहा कि मेगा इवेंट में फैंस को सरप्राइज भी दिए जाएंगे. खैर सभी के दिमाग में एक ही सवाल था कि नाइट-1 और नाइट-2 में कौन-कौन से मुकाबले होंगे. कंपनी ने अब इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि किस दिन कौन से मैच तय किए गए हैं. (Photo: WWE.com)
वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच-Night 1
2 / 13SummerSlam 2026 में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए लिव मॉर्गन का मुकाबला इयो स्काई के साथ होगा. दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है. कंपनी ने नाइट-1 में इस मैच को रखा है. स्काई इस बार नई चैंपियन बन सकती हैं. उन्हें पुश दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
हैल इन ए सैल मैच-Night 1
3 / 13समरस्लैम 2026 में ब्रॉक लैनसर और ओबा फेमी के बीच भी मैच तय किया गया है. दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच होगा. इस मैच में खूब तबाही मचने वाली है. कंपनी ने इस मुकाबले को नाइट-1 में रखा है. फेमी जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. (Photo: WWE.com)
अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच-Night 1
4 / 13समरस्लैम में सीएम पंक अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है. पंक ने हाल ही में टाइटल अपने नाम किया है. देखना होगा कि वो इसे रिटेन कर पाएंगे या नहीं. इन दोनों का मैच नाइट-1 में तय किया गया है. (Photo: WWE.com)
सिक्स-मैन टैग टीम मैच-Night 1
5 / 13समरस्लैम में द उसोज़ और जेकब फाटू की टक्कर सोलो सिकोआ, रॉयस कीज और एलए नाइट के साथ होने वाली है. इनके मैच भी पहले दिन रखा गया है. सभी स्टार्स अच्छा मैच देने की पूरी क्षमता रखते हैं. देखना होगा कि किसकी अंत में जीत होगी. (Photo: WWE.com)
गुंथर का मैच-Night 1
6 / 13समर की सबसे बड़ी पार्टी में गुंथर और निक एल्डिस के बीच भी कड़ी टक्कर होने वाली है. एल्डिस तीन साल बाद इन-रिंग एक्शन में वापसी करने वाले हैं. ये उनके करियर का आखिरी मैच भी हो सकता है. इन दोनों का मैच भी नाइट-1 में होने वाला है. (Photo: WWE.com)
सिक्स-वुमेंस टैग टीम मैच-Night 1
7 / 13निकी बैला, ब्री बैला और पेज का मुकाबला भी पहले दिन होगा. इनकी टक्कर फैटल इंफ्लूएंस की जेसी जेन, लैने रेड और फॉलन हेनली के साथ तय की गई है. मुकाबले में खूब अफरातफरी देखने को मिल सकती है. हाल ही में ब्री और निपेज ने वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप गंवाई है. (Photo: WWE.com)
वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच-Night 2
8 / 13समरस्लैम 2026 में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी चल रही है. इन दोनों का मैच कंपनी ने नाइट-2 में रखा है. मेन इवेंट में दोनों की टक्कर होगी. देखना होगा कि रेंस टाइटल रिटेन कर पाएंगे या नहीं. (Photo: WWE.com)
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच-Night 2
9 / 13पेंटा अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को चैड गेबल के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. कंपनी ने इस खतरनाक मुकाबले को दूसरे दिन रखा है. गेबल इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं. उन्हें तगड़ा पुश दिया जा सकता है. वो इस चीज के हकदार भी हैं. (Photo: WWE.com)
वुमेंस चैंपियनशिप मैच-Night 2
10 / 13टिफनी स्ट्रेटन, जेड कार्गिल, लैश लीजेंड और शार्लेट फ्लेयर के बीच लैडर मैच होगा. इस मैच में जूलिया और लैश लीजेंड में से कोई एक और स्टार शामिल होगा. इस मैच को कंपनी ने दूसरे दिन रखा है. मैच में फ्लेयर की जीत की प्रबल दावेदार लग रही हैं. (Photo: WWE.com)
डॉमिनिक मिस्टीरियो का मैच-Night 2
11 / 13डॉमिनिक मिस्टीरियो और डेनहाउजेन के बीच भी मैच दूसरे दिन रखा गया है. दोनों के बीच Human Monies on a Pole मैच होगा. इस मुकाबले में मिस्टीरियो की तरफ से जेडी मैकडॉना की दखलअंदाजी हो सकती है. मैच में खूब मजा आने वाला है. (Photo: WWE.com)
सैमी ज़ेन का मैच-Night 2
12 / 13समरस्लैम के नाइट-2 में सैमी ज़ेन का मैच भी होगा. उनका मैच फिन बैलर के साथ तय किया गया है. दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मुकाबला होगा. मुकाबले में बैलर की जीत के चांस ज्यादा लग रहे हैं. (Photo: WWE.com)
यूएस चैंपियनशिप मैच-Night 2
13 / 13ट्रिक विलियम्स अपनी यूएस चैंपियनशिप को बैरन कॉर्बिन के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. कॉर्बिन ने हाल ही में WWE में वापसी की है. इस बार वो नए चैंपियन भी बन सकते हैं. दोनों के बीच नाइट-2 में मैच तय किया गया है. इस मुकाबले में हंगामा मचना तय है. (Photo: WWE.com)