WWE में Roman Reigns का भाई हुआ 'किडनैप', ऐतिहासिक मैच जीतने का टूटा सपना

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. फैंस को बड़े मुकाबले वहां पर देखने को मिले. कुछ स्टार्स जबरदस्त एक्शन में नज़र आए. मेन इवेंट में एक बैकस्टेज सैगमेंट दिखाया गया, जहां पर फेमस रेसलर को किडनैप कर लिया गया है.

WWE Raw
1 / 6
WWE Raw में हुआ बड़ा सैगमेंट (Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE के वीकली एपिसोड में अब काफी कुछ हो रहा है. मनी इन द बैंक का बिल्डअप भी चल रहा है. फैंस को हर हफ्ते नई चीजें देखने को मिल रही हैं. मेंस और वुमेंस लैडर मैच को लेकर भी चर्चा है. मनी इन द बैंक का आयोजन 10 अक्टूबर को होने वाला है. खैर इस हफ्ते रेड ब्रांड का एपिसोड बहुत शानदार रहा. शो में कुछ चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं. मेन इवेंट मैच से पहले बैकस्टेज एक सैगमेंट दिखाया गया. वहां पर फेमस स्टार को किडनैप कर लिया गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

रॉयस कीज का बवाल

रॉयस कीज का बवाल2 / 6

हाल ही में रॉयस कीज ने अपने कैरेक्टर में बदलाव किया है. उन्होंने अचानक रेड ब्रांड में लुसियन प्राइस और ब्रोंको निमा के साथ आकर तबाही मचा दी. तीनों ने ब्लडलाइन, सोलो सिकोआ और एलए नाइट का बुरा हाल किया. एक एपिसोड में तो इन्होंने ब्लडलाइन की गाड़ी में आग भी लगा दी थी. कीज ने लगातार अपना खूंखार रूप फैंस को दिखाया. कंपनी ने इस ग्रुप को 946 नाम दिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

Raw में मामला हुआ खराब

Raw में मामला हुआ खराब 3 / 6

Raw का लेटेस्ट एपिसोड फ्रॉस्ट बैंक सेंटर में आयोजित हुआ. वहां पर मेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच में क्वालिफाई के लिए तीनों स्टार्स के बीच मुकाबला तय किया गया था. ड्रेगन ली, सोलो सिकोआ और डॉमिनिक मिस्टीरियो इस मैच में हिस्सा लेने वाले थे. रॉयस कीज और उनके साथियों की वजह से मैच में बदलाव करना पड़ा. मुकाबले से पहले ही हालात एकदम बदल गए. (Photo: WWE.com)

सोलो सिकोआ मैच से हुए बाहर

सोलो सिकोआ मैच से हुए बाहर4 / 6

मेन इवेंट मैच से पहले कैमरा बैकस्टेज की तरफ गया. वहां पर रोमन रेंस के भाई सोलो सिकोआ घायल पड़े थे. रॉयस कीज और उनके साथियों ने उनका पीटकर बुरा हाल कर दिया था. 946 ने सिकोआ को गाड़ी के पीछे डाला और वहां से भाग गए. सिकोआ को तीनों स्टार्स ने किडनैप कर दिया. अब ये स्टोरी मजेदार हो गई है क्योंकि किसी को नहीं पता कि सिकोआ को कहां ले जाया गया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सिकोआ को कोई नहीं बचा पाया

सिकोआ को कोई नहीं बचा पाया5 / 6

सोलो सिकोआ को बचाने के लिए द उसोज़ और जेकब फाटू आए लेकिन तब तक रॉयस कीज अपने साथियों के साथ वहां से निकल गए. वहां एलए नाइट भी आए. उन्होंने ब्लडलाइन से सवाल पूछा कि आखिर वहां पर क्या हुआ. एडम पीयर्स भी वहां पर मामले की जानकारी के लिए पहुंचे. पीयर्स ने इसके बाद कहा कि ट्रिपल थ्रेट मुकाबला सिकोआ के बिना होगा. (Photo: WWE.com)

पेंटा को किया गया शामिल

पेंटा को किया गया शामिल6 / 6

एडम पीयर्स ने बड़ा ऐलान करते हुए ट्रिपल थ्रेट मैच में सोलो सिकोआ की जगह पेंटा को मौका दिया. पेंटा को पिछले हफ्ते रोमन रेंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था. पेंटा ने इस हफ्ते कहा कि वो अभी भी टाइटल का पीछा करेंगे. पेंटा अब मेंस लैडर मैच का हिस्सा भी बनने वाले हैं. उन्होंने ड्रेगन ली और डॉमिनिक मिस्टीरियो को मात देकर रेड ब्रांड में मुकाबला अपने नाम किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन