35 साल का खूंखार WWE रेसलर पहुंचा सलाखों के पीछे, सरेआम गुंडागर्दी के आरोप में पुलिस ने लगाई हथकड़ी!

WWE में इस समय कई चीजें चल रही हैं. आगामी बड़े इवेंट्स का बिल्डअप हो रहा है. खैर इस बीच एक फेमस स्टार को गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके करियर पर भी अब खतरा मंडरा गया है. आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है.

WWE
1 / 6
फेमस WWE स्टार हुआ गिरफ्तार

Advertisment

लुडविग काइजर पर लगे आरोप

लुडविग काइजर पर लगे आरोप2 / 6

पुलिस ने लुडविग काइजर को फ्लोरिडा में गिरफ्तार किया गया है. 35 साल के काइजर पर सरेआम गुंडागर्दी और मारपीट का आरोप लगाया गया है. पहले ये मामला घरेलू हिंसा से संबंधित लग रहा था, लेकिन PWInsider ने इसकी पुष्टि नहीं की है. रिपोर्ट के अनुसार बाद में उन्हें 1000 डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया. काइजर ने इसे लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है.

विज्ञापन

2025 में लड़ा था अंतिम मैच

2025 में लड़ा था अंतिम मैच3 / 6

लुडविग काइजर का किरदार अब खत्म हो गया है. उन्होंने पहले गुंथर और विंची के साथ शानदार काम किया था. उन्होंने 17 जुलाई 2025 को शेमस के खिलाफ एक डार्क मैच में रेसलिंग की थी. इसके बाद वो कुछ समय के लिए टीवी से गायब हो गए थे.

लुडविग काइजर को मिला नया रोल

लुडविग काइजर को मिला नया रोल4 / 6

लुडविग काइजर मौजूदा समय में एल ग्रांडे अमेरिकानो नाम से Raw और लूचा लिब्रे प्रमोशन AAA में काम कर रहे हैं. पिछले कुछ समय से उनके इस कैरेक्टर को सभी ने पसंद किया है. वो मास्क पहनकर रिंग में आते हैं और तगड़ा एक्शन दिखाते हैं.

विज्ञापन

होने वाला है बड़ा मैच

होने वाला है बड़ा मैच5 / 6

एल ग्रांडे अमेरिकानो की राइवलरी मौजूदा समय में चैड गेबल से चल रही है. गेबल ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो नाम से काम कर रहे हैं. इन दोनों के बीच 30 मई को होने वाले WWE AAA Noche De Los Grandes में मास्क vs मास्क मैच तय किया गया है.

अभी तक किया है शानदार काम

अभी तक किया है शानदार काम6 / 6

2017 से लुडविग काइजर WWE में काम कर रहे हैं. वो मौजूदा समय में लॉस अमेरिकानोस के लीडर हैं और उनकी टीम में रायो और ब्रावो अमेरिकानो शामिल हैं. इनकी भूमिका में पीट डन और टायलर ब्रेट हैं. AAA प्रमोशन में काइजर सबसे लोकप्रिय बेबीफेस माने जाते हैं. वहीं Raw में वो हील के रूप में नज़र आते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन