Brock Lesnar को छोड़कर इस महिला WWE रेसलर के मैनेजर बनेंगे Paul Heyman!, फैंस को जल्द मिल सकता है सरप्राइज

WWE में हर कोई पॉल हेमन के साथ काम करना चाहता है. उन्होंने कई दिग्गजों को सफलता दिलाई है. उन्हें कंपनी में क्रिएटिव फ्रीडम भी दी गई है. अब एक मौजूदा वुमेंस चैंपियन ने हेमन के साथ कार्य करने की इच्छा जताकर बड़ा बयान दिया है.

WWE
1 / 6
पॉल हेमन को लेकर बड़ा बयान

WWE में द अंडरटेकर, सीएम पंक, रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गजों के मैनेजर पॉल हेमन रह चुके हैं. द विज़न ग्रुप को भी वो संभाल रहे हैं, जिसमें युवा स्टार्स मौजूद हैं. हेमन ने आजतक किसी भी महिला रेसलर के साथ काम नहीं किया. कुछ साल पहले कहा जा रहा था कि वो रोंडा राउजी के साथ काम कर सकते हैं. फैंस चाहते हैं कि वो किसी वुमेंस स्टार के साथ काम करें. खैर अब फेमस स्टार ने संकेत दिए हैं कि फ्यूचर में हेमन उनके साथ काम कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

किस स्टार ने जताई इच्छा?

किस स्टार ने जताई इच्छा?2 / 6

वुमेंस चैंपियन जेड कार्गिल ने कहा है कि वो पॉल हेमन के साथ काम करना चाहती हैं. कार्गिल ने पिछले कुछ सालों में बढ़िया काम किया है. पिछले साल नवंबर में वो वर्ल्ड चैंपियन भी बनीं. उनकी फिजिक भी काफी तगड़ी है. वो मेंस स्टार्स को चुनौती दे सकती हैं. आगे जाकर उन्हें और भी आगे बढ़ाया जा सकता है.

विज्ञापन

जेड कार्गिल ने क्या कहा?

जेड कार्गिल ने क्या कहा?3 / 6

जेड कार्गिल ने हाल ही में 8 News Now – Las Vegas को अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने कहा,"मैं पॉल हेमन को अपना मैनेजर बनाना चाहूंगी. अगर वो मुझे मौका देंगे तो खुशी की बात होगी. मैं इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए तैयार हूं. मैं और पॉल हेमन एक अलग स्तरर पर पहुंच सकते हैं”.

WWE WrestleMania 42 में होगा बड़ा मैच

WWE WrestleMania 42 में होगा बड़ा मैच4 / 6

WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं. वहां पर जेड कार्गिल अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं. रिप्ली ने वुमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर कार्गिल को चुनौती पेश की.

विज्ञापन

पॉल हेमन कर रहे हैं द बीस्ट के साथ काम

पॉल हेमन कर रहे हैं द बीस्ट के साथ काम5 / 6

पॉल हेमन इस समय WWE टीवी पर बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. वो ब्रॉक लैसनर के साथ काम कर रहे हैं. साथ ही साथ वो द विज़न ग्रुप को भी संभाल रहे हैं. हेमन की वजह से सभी को बढ़िया सफलता मिल रही है. फैंस को पहले से ही हेमन और लैसनर की जोड़ी अच्छी लगती है.

पॉल हेमन ने रोमन रेंस को बनाया बड़ा स्टार

पॉल हेमन ने रोमन रेंस को बनाया बड़ा स्टार6 / 6

अगस्त 2020 में रोमन रेंस ने हील टर्न लिया था. इसके बाद उनके साथ पॉल हेमन भी आ गए थे. रेंस को हेमन की वजह से खूब सफलता मिली. रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे. पिछले साल रेसलमेनिया में हेमन ने रेंस को धोखा दिया था. हेमन ने रॉलिंस से हाथ मिलाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन