WWE SmackDown रिजल्ट्स: Roman Reigns के दोस्त ने 4 रेसलर्स को बुरी तरह पीटा, हॉल ऑफ फेमर की धमाकेदार वापसी

WWE SmackDown का शानदार अंत हो गया है. एपिसोड में बड़ी चीजें देखने को मिलीं. कंपनी के टॉप रेसलर्स ने अपने एक्शन से सभी की वाहवाही लूटी. कहानियों को बढ़िया अंदाज में आगे बढ़ाया गया. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या हुआ.

WWE SmackDown
1 / 7
WWE SmackDown में इस हफ्ते क्या हुआ? (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown Results: WWE SmackDown के धमाकेदार एपिसोड का अंत हो गया है. फैंस को इस हफ्ते तगड़ा एक्शन देखने क मिला. शो को पहले से ही रिकॉर्ड कर लिया गया था. ब्लू ब्रांड में मौजूदा समय में कई नई स्टोरीलाइन चल रही हैं. केविन ओवेंस, रैंडी ऑर्टन, सैमी ज़ेन और सीएम पंक जैसे दिग्गजों ने तबाही मचाई है. वुमेंस डिवीजन ने भी अपने काम से प्रभावित किया है. आइए आपको बतात हैं कि इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में क्या-क्या हुआ. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

केविन ओवेंस ने की शुुरुआत

केविन ओवेंस ने की शुुरुआत2 / 7

केविन ओवेंस ने शो की शुरुआत की. उन्होंने पिछले हफ्ते सीएम पंक के खिलाफ मिली हार के बारे में बात की. ओवेंस ने इसके लिए सैमी ज़ेन को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि वो उनसे बदला लेंगे. पंक ने भी आकर अपनी बात रखी. उन्होंने खुद की तारीफ की. गुंथर ने आकर बताया कि वो भी टाइटल के लिए जाएंगे. फिन बैलर भी सैगमेंट में आए. उन्होंने भी चैंपियनशिप जीतने की इच्छा जाहिर की. निक एल्डिस ने इसके बाद मेन इवेंट में ट्रिपल थ्रेट मैच बुक कर दिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच3 / 7

नाया जैक्स और लैश लीजेंड का मुकाबला चेल्सी ग्रीन और टिफनी स्ट्रेटन के साथ हुआ. चारों स्टार्स ने अपनी ताकत दिखाई. एक बार फिर जैक्स और लीजेंड का दबदबा रहा. दोनों ने ग्रीन और स्ट्रेटन को वापसी का मौका नहीं दिया. लीजेंड और जैक्स ने ही शानदार जीत हासिल की. जैक्स और लीजेंड ने अभी तक टैग टीम डिवीजन में बढ़िया काम किया है. दोनों काफी ताकतवर हैं और इनके सामने टिक पाना सभी के लिए मुश्किल हो रहा है. (Photo: WWE.com)

पेज का मुकाबला

पेज का मुकाबला4 / 7

जेसी ज़ेन ने पेज के खिलाफ वुमेंस यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों ने फैंस को बढ़िया मैच दिया. मैच में जेसी क दो अन्य साथियों ने दखलअंदाजी की. इसका उन्हें कई बार फायदा भी मिला. अंत में उन्होंने पेज को हराकर टाइटल रिटेन किया. हार के बाद पेज काफी निराश नज़र आईं. मामला और ज्यादा खराब हो गई. हॉल ऑफ फेमर निकी बैला ने वापसी की. उन्होंने पीछे से आकर पेज के ऊपर हमला किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कोडी रोड्स का सैगमेंट

कोडी रोड्स का सैगमेंट5 / 7

कोडी रोड्स ने रिंग में एंट्री की. कोडी ने रैंडी ऑर्टन के ऊपर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वो Sunday Night's Main Event में रैंडी की हालत खराब करेंगे. रोड्स ने कि वो रैंडी के चैंपियन बनने के सपने को तोड़ देंगे. रैंडी ऑर्टन ने भी रिंग में कदम रखा. उन्होंने रोड्स की बेइज्जती की. इस बात तो कोडी के परिवार को भी रैंडी बीच में लेकर आ गए. रैंडी ने कहा कि इस बार वो कोडी को उनके परिवार के सामने पीटेंगे. (Photo: WWE.com)

मीचीन का मुकाबला

मीचीन का मुकाबला6 / 7

मीचीन का मुकाबला इस हफ्ते टैटम पैक्सले के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. पैक्सले ने अपने खतरनाक मूव्स से मीचीन की हालत खराब की. उन्होंने अंत में शानदार जीत हासिल की. पैक्सले ने हाल ही में ब्लू ब्रांड में कदम रखा है. अब उन्हें धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा रहा है. वो एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर के साथ काम कर रही हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट7 / 7

मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच हुआ. केविन ओवेंस, गुंथर और फिन बैलर ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी. तीन ने शानदार एक्शन दिखाया. मुकाबला बैलर जीतने वाले थे लेकिन अचानक सैमी ज़ेन ने आकर सभी के ऊपर हमला कर दिया. सीएम पंक ने आकर रोमन रेंस के दोस्त सैमी के ऊपर हमला किया. रिंग के अंदर पंक और ओवेंस ने भी घमासान मचाया. अंत में सैमी का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने सभी की टाइटल से मारकर हालत खराब कर दी. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन