WWE SmackDown रिजल्ट्स, 19 जून, 2026: Roman Reigns के भाई ने मचाई तबाही, चैंपियनशिप मैच में हुआ तमाशा
WWE SmackDown का शो शानदार रहा. जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. सभी टॉप स्टार्स ने अपना दम दिखाया. मेन इवेंट में भी तगड़ा मैच हुआ. शो की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में हुई. आइए आपको बताते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ.

WWE SmackDown Results: WWE SmackDown के शो का सफल समापन हो गया है. फैंस को बड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. कंपनी ने ने पहले ही कुछ ऐलान कर दिए थे. शुरुआत में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. वहीं मेन इवेंट में भी बवाल मचा. वुमेंस डिवीजन ने भी कमाल का काम किया. नाइट ऑफ चैंपियंस प्रीमियम लाइव इवेंट का बिल्डअप अच्छे अंदाज में किया गया. कहानियों को सही अंदाज में आगे बढ़ाया गया. ट्रिपल एच ने शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)
अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच
2 / 7कोडी रोड्स ने गुंथर के खिलाफ चैंपियनशिप डिफेंड की. मैच में गेस्ट रेफनी सैमी ज़ेन थे. कोडी और गुंथर ने एक-दूसरे पर तगडे़ मूव्स लगाए. सैमी से भी इनकी बहस हुई. खासतौर गुंथर उलझे हुए नज़र आए. गुंथर पावरबॉम्ब लगाकर सैमी को बाहर कर दिया. रिंग के अंदर कोडी ने गुंथर को रोलअप किया, लेकिन उन्होंने रोप पकड़ी हुई थी. सैमी ने अंदर आकर गुंथर के हाथ पर मारकर रोप छुड़ा दी. कोडी ने गुंथर को पिन किया. सैमी ने बहुत तेजी से तीन काउंट कर दिया और इस तरह कोडी को जीत मिल गई. (Photo: WWE.com)
मैच की हुई दोबारा शुरुआत
3 / 7बैकस्टेज कोडी रोड्स, सैमी ज़ेन, निक एल्डिस और गुंथर के बीच बहस हुई. कोडी ने रिंग में जाकर कहा कि दोबारा मैच शुरू होगा. गुंथर ने सैमी के ऊपर हमला किया. कोडी और गुंथर के बीच दोबारा मैच शुरू हुआ. अचानक सैमी ने आकर गुंथर को हैलुवा किक लगा दी. मैच रद्द हो गया. सैमी ने इसके बाद रेफरी और कोडी पर अटैक कर हील टर्न लिया. (Photo: WWE.com)
WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच
4 / 7डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ ने WWE टैग टीम चैंपियनशिप टाला टोंगा और टामा टोंगा के खिलाफ डिफेंड की. इस मैच में सभी ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच में सोलो सिकोआ ने दखलअंदाजी की. प्रीस्ट ने उनके ऊपर हमला किया. प्रीस्ट पर टाला टोंगा ने अटैक किया. रिंग के अंदर टामा को ट्रुथ ने रोलअप कर दिया. इस तरह दोनों ने टाइटल रिटेन कर लिया. सिकोआ की दखलअंदाजीज की वजह से टाला और टामा को हार का सामना करना पड़ा. (Photo: WWE.com)
नंबर-1 कंटेंडर्स मैच
5 / 7कार्मेलो हेज और रिकी सेंट्स के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच हुआ. दोनों ने तगड़ा मैच फैंस को दिया. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. रिकी ने टर्न बकल निकाल दिया था. इसका फायदा भी उन्हें मिला. उन्होंने हेज को इसमें पटका और ये चीज रेफरी नहीं देख पाए. अंत में रिकी ने हेज को पिन किया और मैच अपने नाम कर लिया. (Photo: WWE.com)
किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच
6 / 7जे उसो और जे'वॉन एवंस के बीच मैच हुआ. दोनों ने रिंग में सारी हदें पार कीं. खासतौर पर एवंस ने तगड़ा एक्शन दिखाया. उन्होंने फैंस को खुश कर दिया. जे और एवंस के बीच शो का सबसे शानदार मैच हुआ. अंत में बड़ी मुश्किल से जे ने जीत हासिल कर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया. अब उनका सामना ओबा फेमी के साथ होगा. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट
7 / 7मेन इवेंट में लिव मॉर्गन और शार्लेट फ्लेयर के बीच क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच हुआ. इस मैच से पहले बैकस्टेज फ्लेयर के ऊपर जेड कार्गिल और उनके साथियों ने हमला कर दिया था. मॉर्गन और लिव ने फैंस को बढ़िया मैच दिया. मॉर्गन ने फ्लेयर की इंजरी का फायदा उठाया. फ्लेयर के पांव में बहुत दर्द हो रहा था. मॉर्गन ने उनके पांव में अपना सबमिशन मूव लगाया. अंत में फ्लेयर ने टैपआउट कर लिया. इस तरह मॉर्गन ने फाइनल में अपनी जगह बनाई. (Photo: WWE.com)