WWE SmackDown रिजल्ट्स, 15 मई, 2026: John Cena के दुश्मन ने मारी बाजी, सरेआम चैंपियन पर जानलेवा हमला
WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते धमाकेदार रहा. तगड़ा एक्शन देखने को मिला. स्टार्स ने अपना दम दिखाया. मेन इवेंट में जबरदस्त मैच हुआ. आइए जानते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट
2 / 9ट्रिक विलियम्स ने शो की शुरुआत की. उनके साथ लिल याच्टी भी थे. विलियम्स ने फैंस का स्वागत किया. उनका परिवार भी वहां मौजूद था. द मिज़ और किट विल्सन ने दखलअंदाजी की. इन सभी के बीच जुबानी जंग देखने को मिलीं. विल्सन भी गुस्से में लगे.
द मिज़ का मैच
3 / 9द मिज़ और ट्रिक विलियम्स के बीच मैच हुआ. दोनों ने एक-दूसरे को बढ़िया टक्कर दी. मिज़ ने कैंडो स्टिक का इस्तेमाल भी किया. रिंग के बाहर लिल याच्टी ने किट विल्सन की हालत खराब की. इस वजह से मिज़ का ध्यान भटक गया. इसका फायदा विलियम्स ने उठाया. उन्होंने मिज़ को ट्रिक शॉट लगाकर मैच अपने नाम कर लिया.
टैग टीम मैच
4 / 9जूलिया और कियाना जेम्स का मुकाबला पेज और ब्री बैला के साथ हुआ. इस मैच में जूलिया और कियाना का दबदबा देखने को मिला. बैला और पेज की केमिस्ट्री शानदार रही. अंत में दोनों ने मुकाबला जीता. ये एक नॉन टाइटल मैच था. हार के बाद जूलिया काफी निराश नज़र आईं.
कोडी रोड्स का सैगमेंट
5 / 9कोडी रोड्स ने गुंथर को कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए बुलाया. गुंथर ने कहा कि कोडी को उन्हें इज्जत से बुलाना चाहिए. रॉयस कीज ने कहा कि वो साइन करने के लिए तैयार हैं. रिंग में गुंथर और कीज के बीच गहमागहमी हुई. निक एल्डिस ने आकर दोनों के बीच नंबर-1 कंटेंडर्स मैच का ऐलान किया.
कार्मेलो हेज का मैच
6 / 9कार्मेलो हेज का मुकाबला रिकी सेंट्स के साथ हुआ. दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी. इनके मूव्स देखकर फैंस भी खुश हो गए थे. मैच के अंत में रिकी रेफरी से उलझ गए थे. इसका फायदा हेज ने उठाया. उन्होंने सेंट्स के ऊपर रोलअप के जरिए जीत हासिल की.
डेमियन प्रीस्ट का मैच
7 / 9टैग टीम चैंपियन डेमियन प्रीस्ट का मुकाबला टामा टोंगा के साथ हुआ. दोनों ने जीत के लिए सारी हदें पार कीं. अंत में प्रीस्ट ने शानदार जीत हासिल की. मैच के बाद सोलो सिकोआ और टाला टोंगा ने प्रीस्ट के ऊपर खतरनाक हमला किया.
टैग टीम मैच
8 / 9बी-फैब और मीचीन का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस के साथ हुआ. चारों स्टार्स ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. मुकाबले में जेड कार्गिल ने दखलअंदाजी की. इस वजह से मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.
मेन इवेंट
9 / 9मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच हुआ. गुंथर और रॉयस कीज ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी. कीज ने अपनी ताकत से सभी को हैरान किया. मैच में सोलो सिकोआ ने दखलअंदाजी की. उनकी वजह से कीज का ध्यान भटका. इस वजह से गुंंथर को जीत मिल गई. कोडी रोड्स ने आकर गुंथर को अंत में क्रॉस रोड्स लगाया.
