WWE Saturday Night's Main Event 2026 का मैच कार्ड और ताबड़तोड़ एक्शन को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
WWE Saturday Night's Main Event काफी धमाकेदार होने वाला है. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. कंपनी ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. बड़ा सरप्राइज भी वहां पर मिल सकता है आइए आपको इस शो को लेकर पूरी जानकारी देते हैं.

Saturday Night’s Main Event: 23 मई 2026 (भारत में 24 मई) को होने वाले WWE Saturday Night’s Main Event के आयोजन में अब कुछ ही समय बच गया है. फैंस को वहां पर पांच तगड़े मुकाबले में देखने को मिलेंगे. इसका प्रसारण फोर्ट वेन, इंडियाना में एलन काउंटी वॉर मेमोरियल कोलिजियम से होगा. 2014 के बाद पहली बार फोर्ट वेन में WWE टीवी इवेंट होने वाला है. खैर हम आपको Saturday Night’s Main Event के लाइव स्ट्रीमिंग और ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं.
WWE इंंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
2 / 7बतौर इंंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन अभी तक पेंटा ने अच्छा काम किया है. Saturday Night’s Main Event में वो अपने टाइटल को ईथन पेज के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों की राइवलरी जबरदस्त रही है. पेज के पास मेन रोस्टर में पहली बार टाइटल जीतने का मौका होगा.
वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच
3 / 7Saturday Night’s Main Event में लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी अपनी वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप को स्ट्रीट प्राफिट्स के मोटेंज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. इस मैच के तगड़े होने की उम्मीद जताई जा रही है. स्ट्रीट प्राफिट्स इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं.
सिक्स-वुमेंस टैग टीम मैच
4 / 7Saturday Night’s Main Event में रिया रिप्ली, शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस का मुकाबला जेड कार्गिल, बी-फैब और मीचीन से होगा. इनकी राइवलरी का बिल्डअप अभी तक शानदार रहा है. इस मैच से कुछ नई कहानियां भी सामने आ सकती हैं.
सिंगल्स मैच
5 / 7Saturday Night’s Main Event में बैकी लिंच और सोल रुका के बीच मैच होगा. ये एक नॉन टाइटल मैच होगा. रुका ने कहा है कि अगर वो हार जाएंगी तो NXT में चली जाएंगी. उन्हें इस मैच में जीत की बहुत जरूरत है. देखना होगा कि बैकी के खिलाफ उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा.
वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच
6 / 7Saturday Night’s Main Event में पेज और ब्री बैला अपनी वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को नाया जैक्स और लैश लीजेंड के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिलने वाला है. पेज और बैला ने पिछले महीने रेसलमेनिया में टाइटल अपने नाम किया था.
भारत में कब और कहां देखें?
7 / 7भारत में Saturday Night’s Main Event का प्रसारण रविवार 24 मई को सुबह 5.30 बजे से होगा. भारतीय फैंस इस सो को सोनी स्पोर्ट्स टेन-1, सोनी स्पोर्ट्स टेन-3 हिंदी और सोनी लिव पर देख सकते हैं. इसके अलावा WWE के यूट्यूब चैनल पर भी आप इसे देख सकते हैं.