Night of Champions 2026 से पहले WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, Seth Rollins ने बरपाया कहर

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. वहां पर फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले. मेन इवेंट में एक तगड़ा टैग टीम चैंपियनशिप मैच हुआ. दो स्टार्स को बड़ा झटका लगा. दोनों को अपना टाइटल गंवाना पड़ा. अब कंपनी को नए चैंपियन मिल गए हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE Night of Champions 2026 का आयोजन 27 जून को सऊदी अरब में होने वाला है. इससे पहले Raw का अंतिम एपिसोड शानदार रहा. कंपनी ने पहले से भी कुछ बड़े ऐलान कर दिए थे. शो में तगड़े मुकाबले हुए. मेन इवेंट में वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. एक खतरनाक मुकाबले के अंत में WWE को नए चैंपियन मिल गए हैं. Night of Champions 2026 से पहले ट्रिपल एच ने दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया है. शायद ही इसके बारे में किसी ने सोचा होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच

वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच2 / 6

Raw के मेन इवेंट में ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर ने स्ट्रीट प्राफिट्स के मोटेंज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस के खिलाफ वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया.  इनकी केमिस्ट्री भी जबरदस्त रही. फोर्ड और डॉकिंस ने हाई-फ्लाइंग मूव्स से सभी का दिल जीता. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

लोगन पॉल ने दी दखलअंदाजी

लोगन पॉल ने दी दखलअंदाजी3 / 6

मुकाबले में लोगन पॉल ने दखलअंदाजी दी. वो ब्रॉस नकल्स लेकर आए थे. एक बार उन्होंने अपने साथी का पांव रोप पर भी रख दिया. उनसे निपटने के लिए जो हेंड्री ने वापसी की. हेंड्री को देखकर लोगन फैंस के बीच से बैकस्टेज भाग गए. हेंड्री ने उनका पीछा किया. (Photo: WWE.com)

सैथ रॉलिंस ने की एंट्री

सैथ रॉलिंस ने की एंट्री4 / 6

ऑस्टिन थ्योरी ने ब्रॉस नकल्स का प्रयोग करने की कोशिश की. सैथ रॉलिंस का म्यूजिक बजा. उन्होंने पीछे से आकर ब्रॉस नकल्स से थ्योरी पर महला कर दिया. ये चीज रेफरी देख नहीं पाए. ब्रॉन ब्रेकर ने रॉलिंस का पीछा किया. रॉलिंस फैंस के बीच भाग गए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

स्ट्रीट प्राफिट्स बने नए चैंपियन

स्ट्रीट प्राफिट्स बने नए चैंपियन5 / 6

सैथ रॉलिंस की दखलअंदाजी का फायदा स्ट्रीट प्राफिट्स के मिला. उन्होंने ऑस्टिन थ्योरी को पिन किया और टाइटल अपने नाम कर लिया. ब्रॉन ब्रेकर रिंग में बचाने के लिए आए, लेकिन उससे पहले ही थ्योरी पिन हो गए. इसक तरह द विज़न के 84 दिनों के टाइटल रन का अंत हो गया है.

नाइट ऑफ चैंपियंस में होगा तगड़ा मैच

नाइट ऑफ चैंपियंस में होगा तगड़ा मैच6 / 6

नाइट ऑफ चैंपियंस 2026 का आयोजन 27 जून को सऊदी अरब में होने वाला है. वहां पर सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच तगड़ा मैच होने वाला है. दोनों के बीच इस बार स्टील केज मैच बुक किया गया है. पहले इनके बीच दो मुकाबले हो चुके हैं. अब देखना होगा कि इस बार कौन जीत हासिल करता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन