WWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns के भाइयों की गाड़ी में लगी आग, दिग्गज की शर्मनाक हार

इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. WWE ने कुछ स्टोरीलाइन्स को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब मनोरंजन किया. रोमन रेंस इस बार नज़र नहीं आए. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में क्या-क्या हुआ.

WWE RAW
1 / 8
WWE Raw में हुए शानदार मैच (Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. शो में बड़े सैगमेंट्स और मुकाबले देखने को मिले. शुरुआत से अंत तक रोमांच बना रहा. वुमेंस डिवीजन ने तगड़ा एक्शन दिखाया. रोमन रेंस इस हफ्ते शो में नहीं आए. ब्लडलाइन की एक बार फिर हालत खराब हुई. कंपनी ने अगले हफ्ते के लिए भी कुछ ऐलान किए. वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी दो स्टार्स के बीच तगड़ा मैच हुआ. द विज़न ने अपना दम दिखाया. आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन

द विज़न का सैगमेंट

द विज़न का सैगमेंट2 / 8

द विज़न ने इस हफ्ते शो की शुरुआत की. ब्रॉन ब्रेकर ने अपनी तारीफ की. उन्होंने ब्रॉन्सन रीड की सराहना की. उन्होंने ओबा फेमी के ऊपर भी अपनी भड़ास निकाली. इसके बाद विज़न के सभी सदस्यों ने अपना बयान रखा. फैंस इस दौरान  लगातार ओबा फेमी के चैंट्स लगा रहे थे. अकीरा टोजावान ने एंट्री की. उनके साथ ओटिस भी नज़र आए. ओटिस और ऑस्टिन थ्योरी के बीच मैच रखा गया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओटिस का मैच

ओटिस का मैच3 / 8

ओटिस और ऑस्टिन थ्योरी के बीच तगड़ा मैच हुआ. दोनों ने अच्छा एक्शन दिखाया मैच में ब्रॉन्सन रीड ने दखलअंदाजी कर ओटिस पर हमला कर दिया. DQ के जरिए ओटिस को जीत मिल गई. इसके बाद रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने मिलकर ओटिस और अकीरा टोजावा को खूब पीटा. ओबा फेमी आए. उन्होंने शुरुआत में अपना दम दिखाया लेकिन बाद में धराशाई हो गए. ब्रेकर और रीड ने एक बार फिर उन्हें चारों खाने चित कर दिया. (Photo: WWE.com)

मेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच

मेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच4 / 8

शो में मेंस मनी इन द बैंक के लिए क्वालिफाईंग मैच हुआ. ब्रॉन ब्रेकर, रे मिस्टीरियो और ईथन पेज के बीच तगड़ा मैच हुआ. तीनों ने मैच जीतने के लिए जान लगाई. मिस्टीरियो ने अपना अनुभव दिखाया. पेज ने भी अच्छा एक्शन दिखाया. हालांकि अंत में ब्रेकर ने शानदार अंदाज में मैच जीता. अब वो अगले महीने होने वाले लैडर मैच में नज़र आएंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच

वुमेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच5 / 8

वुमेंस मनी इन द बैंक के लिए क्वालिफाईंग मैच मैक्सिन डुप्री, लायरा वैल्किरिया और सोल रुका के बीच हुआ. तीनों वुमेंस ने खतरनाक एक्शन दिखाया. रुका ने अपने एक्शन से काफी प्रभावित किया. लायरा का भी अलग रूप नज़र आया. मुकाबला लायरा जीतने वाली थीं लेकिन बेली ने वापसी कर रेफरी का पांव खींच दिया. इसका फायदा रुका को मिला. उन्होंने लायरा को फिनिशिंग मूव  लगाया और मैच जीत लिया. मैच के बाद बेली ने लायरा के ऊपर हमला भी किया. (Photo: WWE.com)

जो हेंड्री का मैच

जो हेंड्री का मैच6 / 8

जो हेंड्री का मुकाबला जेडी मैकडॉना के साथ हुआ. हेंड्री को फैंस ने खूब चीयर किया. मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने भी दखलअंदाजी की. उनसे निपटने के लिए जे'वॉन एवंस आए. एवंस ने मिस्टीरियो के ऊपर हमला किया. उनकी वजह से ही मैच में जो हेंड्री को शानदार जीत मिली. जो हेंड्री ने हाल ही में मिस्टीरियो को भी मात दी थी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच7 / 8

लिव मॉर्गन ने स्टेफनी वकेर के खिलाफ वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. इस मैच में राकेल रॉड्रिगेज और रॉक्सन परेज ने भी दखलअंदाजी की. दोनों के पीटने के लिए बैकी लिंच ने एंट्री की. रॉक्सन ने मॉर्गन को टाइटल दे दिया था. लिव ने इसका फायदा उठाया. उन्होंने वकेर पर हमला कर दिया. ये चीज रेफरी नहीं देख पाए. अंत में मॉर्गन ने स्टेफनी को अपना फिनिशिंग मूव दिया और पिन करते हुए टाइटल रिटेन कर लिया. (Photo: WWE.com)

ब्लडलाइन का सैगमेंट

ब्लडलाइन का सैगमेंट8 / 8

द उसोज़ और जेकब फाटू रिंग में आए. जे उसो और जिमी उसो के हाथ में डंडा था. दोनों ने रॉयस कीज और OTM को बुलाया. कैमरा बैकस्टेज की तरफ गया. वहां पर कीज अपने साथियों के साथ थे. कीज ने कहा कि उनके हाथ से कोई बचने वाला नहीं है. OTM ने ब्लडलाइन की गाड़ी तोड़ दी और उसमें पेट्रोल डाल दिया. कीज ने इसके बाद उसमें आग लगा दी. ये देखकर उसोज़ और फाटू के होश उड़ गए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन