WWE Raw रिजल्ट्स: CM Punk बने नए वर्ल्ड चैंपियन, Roman Reigns-Brock Lesnar की घनघोर बेइज्जती
WWE Raw का इस हफ्ते का शो बहुत ही शानदार रहा. खतरनाक एक्शन देखने को मिला. टॉप स्टार्स ने अपना दम दिखाकर फैंस को खुश किया. कंपनी ने शुरुआत से लेकर अंत तक एपिसोड को मनोरंजक बनाए रखा. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर इस बार नज़र नहीं आए. आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE Raw Results: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. फैंस को बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर शो में मौजूद नहीं थे. इसके बावजूद अन्य टॉप स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. बड़े चैंपियनशिप मुकाबले भी हुए. मेन इवेंट में हुए मैच ने सभी का दिल जीत लिया. शिकागो के फैंस ने भी अपने चहेते रेसलर्स को खूब चीयर किया. कुल मिलाकर देखा जाए तो ट्रिपल एच ने शो को बढ़िया बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)
शो की शुरुआत
2 / 8शो की शुरुआत बैकस्टेज से हुई. सैमी ज़ेन और कोडी रोड्स के बीच बातचीत हुई. वहां पर गुंथर ने आकर कोडी के ऊपर खतरनाक हमला कर दिया. कोडी के मुंह से खून निकलने लग गया था. वहां पर एडम पीयर्स और निक एल्डिस भी नज़र आए. (Photo: WWE.com)
सैथ रॉलिंस का सैगमेंट
3 / 8सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस को लेकर बात की. रॉलिंस ने उनके ऊपर निशाना साधा और खूब बेइज्जती की. रॉलिंस ने क्लियर किया कि वो टाइटल हासिल करके रहेंगे. एलए नाइट ने दखलअंदाजी की. नाइट ने रॉलिंस को नीचा दिखाया. रॉलिंस ने कहा कि समरस्लैम में चैंपियन बनने के बाद वो नाइट को टाइटल के लिए मौका देंगे. रॉलिंस वहां से चले गए. इसके बाद जिमी उसो ने नाइट को पीछे से आकर जबरदस्त किक मारकर धराशाई किया. (Photo: WWE.com)
वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच
4 / 8स्ट्रीट प्राफिट्स के मोंटेज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस ने ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. मैच में लोगन पॉल ने भी दखलअंदाजी की. उन्होंने ऑस्टिन को ब्रॉस नकल्स दिया. हालांकि, रेफरी ने देख लिया. लोगन ने दोबारा नकल्स दिया. डॉकिंस ने उसे पकड़ा. वो थ्योरी पर अटैक करने वाले थे लेकिन उन्हें मैक्सिकन डुप्री ने आकर लो-ब्लो लगा दिया. थ्योरी ने डॉकिंस को पिन किया और टाइटल अपने नाम कर लिया. (Photo: WWE.com)
वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
5 / 8सोल रुका ने राकेल राड्रिगेज के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. इस मैच में लिव मॉर्गन और रॉक्सन परेज ने दखलअंदाजी की. इन दोनों से निपटने के लिए इयो स्काई आईं. उन्होंने दोनों के ऊपर हमला किया. इसका फायदा रुका को मिला. उन्होंने राकेल को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और टाइटल रिटेन किया. (Photo: WWE.com)
पॉल हेमन का सैगमेंट
6 / 8पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर तारीफ की. उन्होंने ओबा फेमी पर निशाना साधा. हेमन ने कहा कि फेमी ने लैसनर से टक्कर लेकर गलती कर दी है. फेमी ने एंट्री की. दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. फेमी ने कहा कि समरस्लैम में वो लैसनर के परिवार के सामने उनका बुरा हाल करेंगे. (Photo: WWE.com)
टैग टीम मैच
7 / 8चैड गेबल और ड्रेगन ली का मुकाबला ईथन पेज और रुसेव से हुआ. मैच में चारों स्टार्स ने हदें पार कीं. रुसेव ने अपने एंकलेट सबमिशन मूव से मैच में जीत हासिल की. मैच के बाद भी गेबल और ली के ऊपर हमला हुआ. इन्हें बचाने के लिए जो हेंड्री आए. हालांकि, वो भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. रुसेव और पेज ने उनकी भी हालत खराब कर दी. (Photo: WWE.com)
अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच
8 / 8सैमी ज़ेन ने टाइटल दांव पर लगाया. कोडी रोड्स की जगह सीएम पंक ने वापसी की. सैमी और पंक के बीच धमाकेदार मैच हुआ. फैंस ने पंक के नाम के खूब चैंट्स लगाए. दोनों स्टार्स ने अपने फिनिशिंग मूव लगाए. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. लगातार दोनों ने काउंटर किया. सैमी ने पंक को GTS और ब्ल थंडर बॉम्ब लगाया. इसके बावजूद पंक ने हार नहीं मानी. पंक ने अंत में सैमी को हैलुवा किक और GTS मूव लगाकर पिन किया और जीत हासिल की. पंक अब नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन गए. (Photo: WWE.com)