WWE Raw रिजल्ट्स, 22 जून, 2026: Roman Reigns की घनघोर बेइज्जती, फेमस स्टार ने दोस्त को दिया धोखा

WWE Raw का शो बहुत मनोरंजक रहा. खतरनाक एक्शन देखने को मिला. टॉप स्टार्स ने अपना दम दिखाकर फैंस को खुश किया. कंपनी ने शुरुआत से लेकर अंत तक मोमेंटम बनाए रखा. रोमन रेंस इस बार नज़र नहीं आए. आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 8
(Photo: WWE.com)

WWE Raw Results: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते लंदन में हुआ. कंपनी ने शो के लिए पहले से कुछ मैंचो का ऐलान कर दिया गया था. रेड ब्रांड के सभी टॉप स्टार्स ने अपनी ताकत दिखाई. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर नज़र नहीं आए. किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का बिल्डअप भी हुआ. वुमेंस डिवीजन का भी जलवा देखने को मिला. कुल मिलाकर देखा जाए तो ट्रिपल एच ने शो को बढ़िया बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी और जे उसो का सैगमेंट

ओबा फेमी और जे उसो का सैगमेंट2 / 8

ओबा फेमी ने कहा कि वो जे उसो को नाइट ऑफ चैंपियंस में हराकर नए किंग बनेंगे. उन्होंने समरस्लैम में चैंपियन बनने की बात भी कही. जे उसो भी आए. उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि वो नाइट ऑफ चैंपियंस में जीत हासिल कर कोडी रोड्स को चुनौती पेश करेंगे. फेमी ने इसके बाद जे को धमकी देते हुए रोमन रेंस भी निशाना साधकर उनकी बेइज्जती की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच3 / 8

ब्री बैला और पेज ने अपनी चैंपियनशिप बेली और लायरा वैल्किरिया के खिलाफ डिफेंड की. टैग टीम मैच में तगड़ा एक्शन देखन को मिला. अंत में बैला और पेज ने अपने टाइटल रिटेन किए. मैच के बाद लायरा ने बेली के ऊपर खतरनाक हमला कर हील टर्न लिया. इस बार उन्होंने बेली की हालत खराब कर दी. (Photo: WWE.com)

चैड गेबल का सैगमेंट

चैड गेबल का सैगमेंट4 / 8

चैड गेबल ने कहा कि उनके लिए पिछले कुछ महीने काफी कठिन रहे हैं और उन्होंने अपने दोस्त भी खो दिए हैं. उन्होंने ओटिस, मैक्सिकन डुप्री और अकीरा टोजोवा को रिंग में बुलाया. गेबल ने तीनों की तारीफ की. डुप्री ने इसके बाद गेबल पर निशाना साधा और उन्हें झूठा इंसान कहा. डुप्री ने गेबल की हर बात का काउंटर किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ड्रेगन ली का मैच

ड्रेगन ली का मैच5 / 8

ड्रेगन ली और ईथन पेज ने फैंस को बढ़िया मैच दिया. दोनों ने अपनी ताकत दिखाई. मैच के अंत में पेज ने चीटिंग की. उन्होंने ली को लो-ब्लो लगाया और ये चीज रेफरी देख नहीं पाए. इस कारण से ली को हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद ली काफी निराश दिखाई दिए. (Photo: WWE.com)

इयो स्काई और लिव मॉर्गन का सैगमेंट

इयो स्काई और लिव मॉर्गन का सैगमेंट6 / 8

दोनों वुमेंस स्टार्स ने नाइट ऑफ चैंपियंस में जीतने का दावा किया. मॉर्गन ने कहा कि वो क्वीन ऑफ द रिंग बनेंगी और समरस्लैम में इयो स्काई की दोस्त रिया रिप्ली को हराएंगी. दोनों के बीच ब्रॉल भी देखने को मिला. अंत में स्काई ने अपना दबदबा बनाया और मॉर्गन को रिंग के बाहर किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एलए नाइट का मैच

एलए नाइट का मैच7 / 8

एलए नाइट का मैच रोमन रेंस के भाई जिमी उसो के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच में सोलो सिकोआ ने दखलअंदाजी की. उन्होंने जिमी को समोअन स्पाइक लगा दिया. इसका फायदा नाइट ने उठाया. उन्होंने जिमी को बीएफटी मूव लगाकर पिन करते हुए जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)

मेन इवेंट

मेन इवेंट8 / 8

मेन इवेंट में ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर ने वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप स्ट्रीट प्राफिट्स के खिलाफ डिफेंड की. इस मैच में लोगन पॉल ने दखलअंदाजी की. उनसे निपटने के लिए जो हेंड्री आए. बाद में सैथ रॉलिंस भी आए. उन्होंने ब्रॉस नकल्स से थ्योरी पर हमला किया. इसका फायदा स्ट्रीट प्राफिट्स ने उठाया और थ्योरी को पिन करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन