WWE Raw रिजल्ट्स, 15 जून, 2026: Brock Lesnar की उड़ी धज्जियां, Roman Reigns ने ब्लडलाइन के साथ काटा गदर
WWE Raw का शो इस हफ्ते काफी मनोरंजक रहा. तगड़ा एक्शन देखने को मिला. टॉप स्टार्स ने अपना दम दिखाकर फैंस को खुश किया. कंपनी ने शुरुआत से लेकर अंत तक मोमेंटम बनाए रखा. रोमन रेंस ने इस बार शो की शुरुआत की. आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE Raw Results: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते बाल्टीमोर में हुआ. कंपनी ने शो के लिए पहले से कुछ मैंचो का ऐलान कर दिया गया था. रेड ब्रांड के सभी टॉप स्टार्स ने अपनी ताकत दिखाई. रोमन रेंस ने शो की शुरुआत की. किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के मैच भी हुए. वुमेंस डिवीजन का भी जलवा देखने को मिला. कुल मिलाकर देखा जाए तो ट्रिपल एच ने शो को धमाकेदार बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने की शुरुआत
2 / 9रोमन रेंस ने वापसी की. उन्होंने जे उसो और जिमी उसो की तारीफ की और दोनों को एक्नॉलेज करने के लिए कहा. रेंस ने जेकब फाटू को उला-फाला पहनाई और उनका ब्लडलाइन में ऑफिशियल तौर पर स्वागत किया. हालांकि, इस बात से जे उसो थोड़ा खुश नहीं दिखाई दिए. (Photo: WWE.com)
जेकब फाटू का बवाल
3 / 9जेकब फाटू ने बैकस्टेज जाते समय एक्टर एरिक आंद्रे पर हमला किया. वो उन्हें रिंग में ले आए. एडम पीयर्स सहित कुछ WWE ऑफिशियल उन्हें रोकने के लिए आए. रोमन रेंस ने पहले एरिक के ऊपर हमला नहीं करने के लिए कहा. कुछ देर बाद रेंस ने फाटू को अनुमति दे दी. फाटू ने एरिक को दो स्प्लैश लगाए. (Photo: WWE.com)
क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट
4 / 9क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच इयो स्काई और राकेल रॉड्रिगेज के बीच हुआ. दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया. शुरुआत में राकेल का दबदबा देखने को मिला. बाद में स्काई ने अपनी ताकत दिखाई. अंत में मूनसॉल्ट के जरिए इयो ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में एंट्री की. (Photo: WWE.com)
चैड गेबल का मैच
5 / 9चैड गेबल का मुकाबल रुसेव के साथ हुआ. इस मैच में ईथन पेज ने दखलअंदाजी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. गेबल ने तगड़ा एक्शन दिखाया और अंत में टैपआउट के जरिए रुसेव को मात दी. मैच के बाद पेज और रुसेव ने गेबल के ऊपर हमला किया. गेबल को बचाने के लिए रे मिस्टीरियो और ड्रेगन ली ने एंट्री की. (Photo: WWE.com)
एलए नाइट का सैगमेंट
6 / 9एलए नाइट ने ब्लडलाइन के ऊपर निशाना साधा. जिमी उसो ने आकर नाइट को समझाया. इसके बाद जे उसो ने आकर नाइट से बात की. दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. इनके बीच तगड़ा ब्रॉल भी हुआ. नाइट का दबदबा देखने को मिला. अंत में जेकब फाटू ने आकर नाइट की टोंगन डेथ ग्रिप से हालत खराब कर दी. (Photo: WWE.com)
शार्लेट फ्लेयर का मैच
7 / 9शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला रॉक्सन परेज के साथ हुआ. रिंग के बाहर एलेक्सा ब्लिस और लिव मॉर्गन भी मौजूद थीं. दोनों ने दखलअंदाजी की. फ्लेयर और परेज के बीच अच्छा मैच हुआ. अंत में शार्लेट ने रॉक्सन को फिगर-8 में फंसाकर शानदार जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)
जे'वॉन एवेंस का सैगमेंट और मैच
8 / 9जे'वॉन एवंस ने कहा कि वो जे उसो को हराएंगे. ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल आए. लोगन ने एवंस को द विज़न में आने के लिए हा. एवंस ने मना कर दिया. एवंस और थ्योरी के बीच मैच हुआ. मैच में ब्रॉन ब्रेकर ने आकर एवंस को स्पीयर लगाया. मैच का नतीजा नहीं निकला. एवंस को बचाने के लिए अंत में स्ट्रीट प्राफिट्स ने रिंग में कदम रखा. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट
9 / 9मेन इवेंट में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच ओबा फेमी और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच हुआ. मैच में मिस्टीरियो ने चालाकी दिखाई. बाद में फेमी ने अकेले ही मिस्टीरियो के साथ-साथ जेडी मैकडॉना को भी खूब धोया. उन्होंने मिस्टीरियो को आसानी से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में एंट्री की. मैच के बाद फेमी ने कहा कि वो फाइनल भी जीतेंगे. उन्होंने ब्रॉक लैसनर के ऊपर निशाना साधकर उनकी धज्जियां भी उड़ाईं. (Photo: WWE.com)