Roman Reigns के भाइयों की होगी पिटाई और WWE को मिलेगा नया चैंपियन, जानिए Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

WWE Raw का आगामी एपिसोड शानदार होने वाला है. फैंस को वहां पर बड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिलेंगे. WWE ने कुछ ऐलान पहले ही कर दिए हैं. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या होगा.

WWE Raw
1 / 6
WWE Raw के एपिसोड में क्या होगा? (Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE Sunday Night's Main Event का सफल समापन हो गया है. फैंस को वहां पर बड़े मुकाबले देखने को मिले. सभी स्टार्स ने अपने एक्शन से दिल जीता. अब सभी की नजरें रेड ब्रांड के एपिसोड पर टिकी हैं. कंपनी ने पहले से कुछ बड़े ऐलान कर दिए है. युवा स्टार्स अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं. रेड ब्रांड में कुछ मजेदार स्टोरीलाइन चल रही हैं. इन्हें आगे बढ़ाया जाएगा. अब मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट का बिल्डअप भी शुरू होगा. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

ओबा फेमी का सैगमेंट

ओबा फेमी का सैगमेंट2 / 6

रेड ब्रांड के एपिसोड में ओबा फेमी भी एंट्री करेंगे. उन्हें शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है. WWE Sunday Night's Main Event में DQ के जरिए उन्हें ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ जीत मिली. हालांकि द विज़न ने इस बार उनकी हालत खराब कर दी. ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने उनके ऊपर तगड़ा हमला किया. रीड ने लंबे समय बाद वापसी की और फेमी को खूब पीटा. अब रेड ब्रांड के शो में फेमी इन सभी को जवाब दे सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पेंटा भी आएंगे नज़र

पेंटा भी आएंगे नज़र3 / 6

पेंटा भी रेड ब्रांड के एपिसोड में आएंगे. वो अगले हफ्ते Raw में रोमन रेंस के खिलाफ लड़ने वाले हैं. रेंस उनके खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच पहली बार मैच होगा. पिछले हफ्ते पेंटा ने AAA लूचाडोर्स द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल जीता. उन्होंने अपने भाई रे फीनिक्स को हराया. अब देखना होगा कि रेंस के खिलाफ पेंटा कैसा प्रदर्शन करेंगे. इस हफ्ते वो रोमन को लेकर जरूर कुछ बातें कहेंगे. (Photo: WWE.com)

क्वालिफाईंग मैचों की शुरुआत

क्वालिफाईंग मैचों की शुरुआत4 / 6

मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 10 अक्टूबर को होन वाला है. वहां पर मेंस और वुमेंस लैडर मैच भी होगा. जो भी मुकाबला जीतेगा उसके पास बाद में चैंपियन बनने का मौका होगा. रेड ब्रांड के एपिसोड में इसका बिल्डअप शुरू होगा. Raw में इस हफ्ते अब मेंस और वुमेंस लैडर मैच के लिए क्वालिफाईंग मैच होंगे. इन मैचों में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. देखना होगा कि किन स्टार्स को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच5 / 6

Raw के एपिसोड में सबसे बड़ा मैच वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होगा. लिव मॉर्गन अपने टाइटल को स्टेफनी वकेर के खिलाफ डिफेंड करेंगी. रेसलमेनिया 42 में मॉर्गन ने स्टेफनी को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. इस बार मैच में खूब बवाल मचने की उम्मीद है. जजमेंट डे के अन्य सदस्य आकर दखलअंदाजी कर सकते हैं. इसके अलावा बैकी लिंच भी की कहानी में शामिल है. वो भी आ सकती है. स्टेफनी नई चैंपियन भी बन सकती हैं. (Photo: WWE.com)

क्या द उसोज़ लेंगे बदला?

क्या द उसोज़ लेंगे बदला?6 / 6

रॉयस कीज ने OTM के साथ मिलकर बवाल मचाया हुआ है. पिछले हफ्ते भी तीनों स्टार्स ने बैकस्टेज जे उसो और जिमी उसो के ऊपर जानलेवा हमला किया. बाद में बैकस्टेज सोलो सिकोआ को भी पीटा गया. इस हफ्ते रोमन रेंस के भाई अब बदला लेने के मूड में होंगे. वो कीज को सबक सिखा सकते हैं. हो सकता है इस बार भी उसोज़ के ऊपर हमला हो जाए.  नाइट के ऊपर भी सभी की नजरें होंगी. वो रोमन के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन