Brock Lesnar का दुश्मन बना WWE का नया किंग, Roman Reigns के टाइटल पर मंडराया खतरा!

WWE Night of Champions 2026 की शुरुआत में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ. मुकाबले में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. अंत में ब्रॉक लैसनर के दुश्मन को तगड़ी सफलता मिली. आइए आपको बताते हैं कि मैच में क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

2026 WWE King of the Ring: WWE Night of Champions 2026 का आयोजन सऊदी अरब में हुआ था. वहां पर शुरुआत में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच ओबा फेमी और जे उसो के बीच हुआ. दोनों स्टार्स ने मैच में जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कीं. अंत में फेमी ने जीत हासिल की. वो अब 2026 के किंग ऑफ द रिंग बन गए हैं. सबसे बड़ी बात है कि उन्हें समरस्लैम 2026 में चैंपियनशिप मैच भी मिल गया है. आइए आपको बताते हैं कि फेमी और उसो के मैच में क्या-क्या हुआ. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

शुरुआत में जे उसो का दबदबा

शुरुआत में जे उसो का दबदबा2 / 6

मैच की शुरुआत में जे उसो काफी आक्रामक दिखे. उन्होंने कुछ हाई-फ्लाइंग मूव्स ओबा फेमी को लगाया. उसो ने फेमी को रिंग पोस्ट पर भी धकेला. उसो ने जल्दी ही अपनी लय प्राप्त कर ली थी. हालांकि, ओबा ने अपनी ताकत के दम पर वापसी की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी ने दिखाया दम

ओबा फेमी ने दिखाया दम3 / 6

ओबा फेमी ने वापसी करने के बाद जे उसो पर हमला जारी रखा. उसो ने हार नहीं मानी और मैच में वापसी की पूरी कोशिश की. जे ने एक बार फेमी के फॉल फ्रॉम ग्रेस मूव को काउंटर किया. इसके बाद उसो स्पलैश लगाया. ओबा ने जल्द ही किकआउट कर दिया. ये देखकर उसो हैरान रह गए थे. (Photo: WWE.com)

जे उसो ने झोंकी पूरी ताकत

जे उसो ने झोंकी पूरी ताकत4 / 6

जे उसो ने अपनी पूरी ताकत ओबा फेमी को धराशाई करने में झोंक दी. उन्होंने कुछ स्पीयर्स लगाए और फिर दो उसो स्पलैश भी जड़े. हालांकि, फेमी ने इसके बावजूद किकआउट कर लिया. जे ने स्लीपर होल्ड लॉक भी फेमी को लगाया. फेमी ने दो रनिंग अपरकट के साथ धमाकेदार वापसी की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी ने जीता मैच

ओबा फेमी ने जीता मैच5 / 6

खैर मैच के अंतिम पलों में ओबा फेमी ने शानदार काम किया. जे काफी थक भी गए थे. फेमी ने उसो को हवा में उठाया और रिंग में पटका. इसके बाद फेमी ने उन्हें फॉल फ्रॉम ग्रेस मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. इसी के साथ वो 2026 के किंग ऑफ द रिंग बने. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस के टाइटल पर मंडराया खतरा

रोमन रेंस के टाइटल पर मंडराया खतरा6 / 6

ओबा फेमी ने किंग ऑफ द रिंग बनने के बाद समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल कर लिया है. अब वो मौजूदा चैंपियन रोमन रेंस को चुनौती दे सकते हैं. इन दोनों के बीच मैच की उम्मीद पहले से लगाई जा रही थी. आने वाले कुछ हफ्तों में दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन