5 धोखे जो WWE Night of Champions 2026 में हो सकते हैं, क्या Roman Reigns के भाई की होगी हार?
WWE Night of Champions 2026 बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. तगड़े मुकाबले वहां पर बुक किए हैं. सऊदी अरब के फैंस को बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं. शो में धोखेबाजी भी हो सकती है. कुछ रेसलर्स को अपने साथियों से बड़ा धोखा मिल सकता है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE Night of Champions 2026 के आयोजन में अब बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं. सऊदी अरब में फैंस को धमाकेदार इवेंट देखने को मिलने वाला है. कंपनी ने छह तगड़े मैच बुक किए हैं. टॉप स्टार्स एक्शन में नज़र आएंगे. रोमन रेंस का मैच इस बार नहीं होगा. वही शो में ब्रॉक लैसनर के आने की उम्मीद जताई जा रही है. ट्रिपल एच ने कुछ सरप्राइज भी प्लान किए होंगे. शो में कोई रेसलर अपने साथी के साथ धोखेबाजी भी कर सकता है. यहां हम पांच बड़े धोखों की बात करेंगे जो Night of Champions 2026 में हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)
लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज
2 / 6लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज जजमेंट डे का हिस्सा हैं. नाइट ऑफ चैंपियंस में इयो स्काई और मॉर्गन के बीच क्वीन ऑफ द रिंग का फाइनल मैच होगा. पिछले कुछ महीनों में लिव और राकेल के बीच अनबन हुई है. दोनों की अब जम नहीं रही है. इस बार मॉर्गन को राकेल से धोखा मिल सकता है. (Photo: WWE.com)
लिव मॉर्गन और रॉक्सन परेज़
3 / 6लिव मॉर्गन के साथ रॉक्सन परेज़ भी जजमेंट डे का हिस्सा हैं. दोनों की केमिस्ट्री अभी तक बढ़िया रही है. हालांकि, चीजें बदलने में बिल्कुल भी देर नहीं लगेगी. नाइट ऑफ चैंपियंस में परेज़ बड़ा गेम खेल सकती हैं. वो मॉर्गन को धोखा देकर सभी को चौंका सकती हैं. (Photo: WWE.com)
जे उसो और जेकब फाटू
4 / 6जेकब फाटू ने रोमन रेंस को एक्नॉलेज कर लिया है, लेकिन उनकी द उसोज़ के साथ नहीं बन रही है. नाइट ऑफ चैंपियंस में जे उसो और ओबा फेमी के बीच किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच होगा. वहां पर फाटू की वजह से जे को हार का सामना करना पड़ सकता है. फाटू बड़ा धोखा दे सकते हैं. (Photo: WWE.com)
जेड कार्गिल और मीचीन, बी-फैब
5 / 6नाइट ऑफ चैंपियंस में जेड कार्गिल का मुकाबला टिफनी स्ट्रेटन के साथ वुमेंस यूएस चैंपियनशिप के लिए होगा. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. कार्गिल को वहां मीचीन और बी-फैब से बड़ा धोखा मिल सकता है. कार्गिल को झटका इस बार लग सकता है. (Photo: WWE.com)
ब्रॉन ब्रेकर और पॉल हेमन
6 / 6नाइट ऑफ चैंपियंस में ब्रॉन ब्रेकर का मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ होने वाला है. कुछ हफ्ते पहले ब्रेकर ने पॉल हेमन को गलती से स्पीयर मार दिया था. इसके बाद से वो टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. अब हेमन नाइट ऑफ चैंपियंस में वापसी कर ब्रेकर को धोखा दे सकते हैं. (Photo: WWE.com)