WWE Night of Champions 2026 रिजल्ट्स: Roman Reigns के भाई का टूटा सपना, फैंस को मिला नया वर्ल्ड चैंपियन
WWE Night of Champions 2026 का अंत हो गया है. फैंस को वहां पर छह तगड़े मुकाबले देखने को मिले. कंपनी के टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से पूरी दुनिया का दिल जीता. आइए आपको बताते हैं कि शो में कौन-कौन से मैच हुए.

WWE Night of Champions 2026 Results: WWE Night of Champions 2026 का सफल समापन हो गया है. सऊदी अरब में हुए इस शो में फैंस को छह तगड़े मुकाबले देखने को मिले. शुरुआत से लेकर अंत तक रोमांच बना रहा. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. शुरुआत में किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ. वहींं मेन इवेंट में भी शानदार चैंपियनशिप मैच हुआ. खैर आपको बताते हैं कि Night of Champions 2026 कौन-कौन से धांसू मुकाबले हुए. (Photo: WWE.com)
किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल
2 / 7ओबा फेमी और जे उसो के बीच जबरदस्त टक्कर हुई. जे ने शुरुआत में अपना दबदबा बनाया. उन्होंने स्पलैश और स्पीयर से फेमी को धराशाई करने की पूरी कोशिश की. फेमी बिल्कुल भी झुकने का नाम नहीं ले रहे थे. उन्होंने कई बार किकआउट किया. अंत में फेमी ने अपनी ताकत दिखाई. उन्होंने जे के मूव्स को काउंटर किया और फॉल फ्रॉम ग्रेस लगाकर मैच अपने नाम कर लिया. इसी के साथ वो 2026 के किंग ऑफ द रिंग बन गए. जीत के बाद फेमी काफी खुश दिखे. (Photo: WWE.com)
क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल
3 / 7लिव मॉर्गन और इयो स्काई के बीच कड़ी टक्कर हुई. दोनों ने तगड़े मूव्स लगाए. मैच के दौरान स्काई के पांव में चोट लग गई थी. इसके बाद भी उन्होंने मैच लड़ना जारी रखा. मॉर्गन ने उनके चोटिल पांव को निशाना बनाया. स्काई ने मॉर्गन के ओबिलियन मूव को भी काउंटर कर सभी को हैरान कर दिया था. अंत में स्काई ने टॉप रोप से जबरदस्त मूनसॉल्ट मॉर्गन को लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. मैच के बाद स्काई ने ये भी कह दिया कि वो समरस्लैम में मॉर्गन को ही चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगी. (Photo: WWE.com)
स्टील केज मैच
4 / 7सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर ने फैंस को तगड़ा मुकाबला दिया. दोनों ने खूब हथियारों का प्रयोग किया. ब्रेकर तो लहूलुहान हो गए थे. ब्रेकर ने सैथ को स्पीयर भी लगाए. मैच का अंत भी गजब का रहा. ब्रेकर स्पीयर मारने आए लेकिन रॉलिंस हट गए. ब्रेकर सीधे टेबल पर गिर गए. इसके बाद रॉलिंस ने पैडिग्री और स्टॉम्प लगाकर पिन किया. हालांकि, रॉलिंस ने किकआउट कर लिया. रॉलिंस ने भी रोप पर चढ़कर सुपर स्टॉम्प लगाया. तब जाकर ब्रेकर ने हार मानी. रॉलिंस ने उन्हें पिन करते हुए जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)
यूएस चैंपियनशिप मैच
5 / 7ट्रिक विलियम्स ने रिकी सेंट्स के खिलाफ चैंपियनशिप डिफेंड की. मैच की शुरुआत में ही रिकी ने ट्रिक पर हमला कर दिया था. उन्होंने चीटिंग की कोशिश भी की. शुरुआत में रिकी का दबदबा देखने को मिला. अंत में विलियम्स ने ट्रिक शॉट के जरिए रिकी के ऊपर शानदार जीत हासिल की. मैच के बाद भी रिकी ने विलियम्स पर हमले की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे. (Photo: WWE.com)
वुमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच
6 / 7टिफनी स्ट्रेटन ने जेड कार्गिल के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया. दोनों ने तगड़े मूव्स लगाए. मैच में मीचीन और बी-फैब ने दखलअंदाजी की. इन दोनोंं से निपटने के लिए चेल्सी ग्रीन ने एंट्री की. अंत में कार्गिल ने टाइटल से टिफनी पर हमले की कोशिश की, लेकिन वहां पर शार्लेट फ्लेयर आ गईं. फ्लेयर ने टाइटल से कार्गिल पर हमला कर दिया. इसका फायदा टिफनी ने उठाया. उन्होंने अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए टाइटल रिटेन कर लिया. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट
7 / 7कोडी रोड्स ने गुंथर और सैमी ज़ेन के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया. इस मैच में तीनों स्टार्स ने हदें पार कीं. एक-दूसरे को उनके ही मूव्स भी लगाए गए. कोडी ने गुंथर और सैमी को एक साथ क्रॉस रोड्स लगाया. गुंथर ने सैमी को स्लीपर होल्ड में डालने की कोशिश की. सैमी ने उन्हें धराशाई कर दिया. अंत में कोडी ने सैमी को क्रॉस रोड्स लगाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. सैमी ने कोडी को रोलअप किया और अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत ली. चैंपियन बनने के बाद उन्होंने फैंस के बीच जाकर जश्न मनाया. (Photo: WWE.com)