The Rock को क्यों WWE Night of Champions 2026 में आकर बवाल मचाना चाहिए? जानिए 5 कारण

WWE Night of Champions 2026 को लेकर फैंस के बीच उत्साह बना हुआ है. 27 जून को सऊदी अरब में एक धमाकेदार शो होने वाला है. द रॉक के आने की संभावना भी वहां पर बनी हुई है. आइए आपको बताते हैं कि किन कारणों से उन्हें सऊदी में आना चाहिए.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Night of Champions 2026: WWE फैंस की नजरें Night of Champions 2026 पर टिकी हैं. सऊदी अरब में 27 जून को एक जबरदस्त शो देखने को मिलने वाला है. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. सऊदी में हमेशा बड़े स्टार परफॉर्म करते हैं. रोमन रेंस का जलवा इस बार नहीं दिखेगा. खैर उम्मीद की जा रही है कि द रॉक वहां पर शिरकत करेंगे. लंबे समय से वो टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों रॉक को Night of Champions 2026 में आना चाहिए.

विज्ञापन

फैंस की मांग

फैंस की मांग2 / 6

सऊदी अरब में हुए किसी भी WWE के इवेंट में आजतक द रॉक नहीं गए हैं. वहां के दर्शक हमेशा उनकी एंट्री की मांग करते हैं. रॉक को इस बारे सोचना चाहिए. उनहें फैस को WWE Night of Champions 2026 में आकर खुश करना चाहिए. रॉक का म्यूजिक अगर बज गया, तो फिर पूरा एरीना उनके चैंट्स से हिल जाएगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रेसलमेनिया 43 को प्रमोट करने के लिए

रेसलमेनिया 43 को प्रमोट करने के लिए3 / 6

रेसलमेनिया 43 का आयोजन अगले साल सऊदी अरब में होने वाला है. WWE ने सऊदी के साथ तगड़ी डील इसके लिए साइन की है. कंपनी को तभी फायदा होगा जब अभी से कोई बड़ा स्टार इसका प्रचार करे. ये बेड़ा द रॉक उठा सकते हैं. वो Night of Champions 2026 में आकर अगले साल के मेगा इवेंट को प्रमोट कर सकते हैं.

मैच का ऐलान

मैच का ऐलान 4 / 6

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेसलमेनिया 43 में द रॉक का मैच भी हो सकता है. खुद रॉक कह चुके हैं कि वो वहां पर मौजूद रहेंगे. द ग्रेट वन एक बड़े ऐलान से फैंस के उत्साह को बढ़ा सकते हैं. रॉक Night of Champions 2026 में आकर कह सकते हैं कि वो रेसलमेनिया 43 में मैच लड़ेंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

किसी यंग स्टार को प्रमोट

किसी यंग स्टार को प्रमोट5 / 6

द रॉक ने पिछले कुछ सालों में यंग स्टार्स को प्रमोट करने का काम भी किया है. रोस्टर में इस समय कई युवा रेसलर्स काम कर रहे हैं. Night of Champions 2026 में रॉक का किसी नए रेसलर के साथ सैगमेंट हो सकता है. इसके जरिए वो सभी की वाहवाही लूट सकते हैं. इस वजह से भी उन्हें अगामी इवेंट में जरूर आना चाहिए. (Photo: WWE.com)

ब्लडलाइन की स्टोरी में नया ट्विस्ट

ब्लडलाइन की स्टोरी में नया ट्विस्ट6 / 6

WWE में ब्लडलाइन कहानी 2020 में रोमन रेंस ने शुरू की थी. इस स्टोरी में 2024 में द रॉक जुड़े. तब से वो बने हुए हैं. रोमन ने एक बार फिर अपनी ब्लडलाइन बना ली है. द उसोज़ और जेकब फाटू उनके साथ हैं. इस स्टोरी को आगे बढ़ाने के लिए Night of Champions 2026 में रॉक को आना चाहिए. वो कहानी में नया रोमांच पैदा कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन