WWE Money in the Bank 2026 का संभावित मैच कार्ड, जानिए Roman Reigns को कौन देगा टक्कर?

WWE Money in the Bank 2026 का आयोजन अक्टूबर में होने वाला है. कंपनी अभी से इसकी तैयारी में लग गई है. इससे पहले अब बीच में कंपनी ने कोई पीएलई नहीं रखा है. आइए आपको बताते हैं कि Money in the Bank में कौन-कौन से मैच हो सकते हैं.

WWE
1 / 7
(Photo: WWE.com)

WWE Money in the Bank 2026: हाल ही में WWE SummerSlam 2026 का आयोजन हुआ था. वहां पर बड़े मुकाबले फैंस को देखने को मिले. 12 मैचों में तगड़ा एक्शन दिखा. ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस भी मैच लड़े. लैसनर अब रिटायर हो गए हैं. खैर अब WWE का अगला इवेंट Money in the Bank है, जिसका प्रसारण 10 अक्टूबर को होगा. इससे पहले कंपनी का कोई पीएलई नहीं है. खैर Money in the Bank के लिए कंपनी बड़े मैच बुक करेगी. ट्रिपल एच ने बड़े सरप्राइज दे सकते हैं. आइए Money in the Bank के संभावित मैच कार्ड पर एक नज़र डालते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच2 / 7

Money in the Bank 2026 में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड कर सकते हैं. हाल ही में नाइट ने रेंस को चुनौती दी थी. नाइट ने कहा कि रेंस उन्हें बता दें कब लड़ना है. नाइट पहले से ही ब्लडलाइन के पीछे पड़े हुए हैं. अब वो चैंपियनशिप के लिए जा सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सीएम पंक का मैच

सीएम पंक का मैच3 / 7

Money in the Bank 2026 में सीएम पंक अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को दांव पर लगा सकते हैं. उनका मैच केविन ओवेंस के साथ होने वाला है. ओवेंस ने समरस्लैम में नंबर-1 कंटेंडर्स मैच जीता था. दोनों के बीच बढ़िया टक्कर देखने को मिल सकती है. (Photo: WWE.com)

कोडी रोड्स का मैच

कोडी रोड्स का मैच4 / 7

Money in the Bank 2026 में कोडी रोड्स का मुकाबला रैंडी ऑर्टन के साथ हो सकता है. समरस्लैम में रैंडी ने वापसी कर कोडी के ऊपर हमला किया था. दोनों की राइवलरी अब शुरू हो गई है. इनके बीच रेसलमेनिया 42 में भी तगड़ा मैच हुआ था. वहां पर रैंडी को हार का सामना करना पड़ा था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच5 / 7

Money in the Bank 2026 में लिव मॉर्गन भी अपने टाइटल को दांव पर लगा सकती हैं. बैकी लिंच और स्टेफनी वकेर के साथ उनका मुकाबला हो सकता है. इनके बीच राइवलरी शुरू हो गई है. हाल ही में बैकी और स्टेफनी ने रेड ब्रांड में वापसी की थी. (Photo: WWE.com)

मेंस लैडर मैच

मेंस लैडर मैच6 / 7

मनी इन द बैंक ब्रीफकेस के लिए मेंस लैडर मैच भी शो में होगा. इस मुकाबले में फिन बैलर, जे'वॉन एवंस, सैमी ज़ेन, ट्रिक विलियम्स, डॉमिनिक मिस्टीरियो और ब्रॉन ब्रेकर हिस्सा ले सकते हैं. ब्रीफकेस जीतने वाले रेसलर के पास आगे जाकर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का मौका होता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस लैडर मैच

वुमेंस लैडर मैच7 / 7

वुमेंस लैडर मैच में भी काफी मजा आएगा. इस मुकाबले में इयो स्काई, जेड कार्गिल, सोल रुका, ब्लैक मोनरो, जेसी ज़ेन और शार्लेट फ्लेयर हिस्सा ले सकती हैं. ये सभी वुमेंस काफी तगड़ी हैं. इनकी वजह से मैच में रोमांच आ सकता है. देखना होगा कि कंपनी द्वारा अंतिम समय में किन रेसलर्स को बुक किया जाता है. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन