Triple H ने WWE Clash in Italy 2026 के लिए भयंकर चैंपियनशिप मैच का किया ऐलान, फेमस रेसलर के टाइटल रन पर मंडराया खतरा

WWE में इस समय Clash in Italy 2026 की तैयारियां चल रही है. बड़े मैचों का ऐलान लगातार किया जा रहा है. मैच कार्ड बहुत ही तगड़ा लग रहा है. कंपनी ने एक और खतरनाक मैच का ऐलान ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कर दिया है.

WWE
1 / 6
WWE Clash in Italy 2026

WWE Clash in Italy 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Clash in Italy 2026 है. 31 मई को इटली में फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. पहली बार वहां पर पीएलई कंपनी द्वारा कराया जा रहा है. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर सहित  कंपनी के टॉप स्टार्स एक्शन में नज़र आएंगे. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में एक और तगड़े मैच का ऐलान कंपनी ने Clash in Italy के लिए कर दिया है. ट्रिपल एच ने खुद सोशल मीडिया पर इसे ऑफिशियल किया.

विज्ञापन

रिया रिप्ली और जेड कार्गिल का होगा मैच

रिया रिप्ली और जेड कार्गिल का होगा मैच2 / 6

WWE Clash in Italy 2026 में रिया रिप्ली अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को जेड कार्गिल के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों की राइवलरी खतरनाक चल रही है. मुकाबले में खूब बवाल होने की उम्मीद है. सबसे बड़ी बात है कि इस मैच में दखलअंदाजी भी खूब होगी.

विज्ञापन

ट्रिपल एच ने दिया बड़ा बयान

ट्रिपल एच ने दिया बड़ा बयान3 / 6

ट्रिपल एच ने खुद दोनों स्टार्स के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया. उन्होंने एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, "अलग-अलग स्टाइल, अलग-अलग व्यक्तित्व. एक ही लक्ष्य वुमेंस डिवीजन की सबसे दमदार स्टार बनना. ये ऑफिशियल है. रिया रिप्ली इटली में जेड कार्गिल के खिलाफ वुमेंस चैंपियनशिप डिफेंड करेंगी."

रिया रिप्ली ने दी चुनौती

रिया रिप्ली ने दी चुनौती4 / 6

दरअसल कुछ हफ्ते पहले जेड कार्गिल ने वापसी कर रिया रिप्ली के ऊपर हमला किया था. उन्होंने कहा कि वो उनका पीछा नहीं छोड़ने वाली हैं. इस हफ्ते SmackDown में रिप्ली ने खुद कार्गिल को Clash in Italy 2026 में मैच के लिए चुनौती पेश की.

विज्ञापन

रेसलमेनिया 42 में मिली जीत

रेसलमेनिया 42 में मिली जीत5 / 6

पिछले महीने रेसलमेनिया 42 में जेड कार्गिल ने रिया रिप्ली के खिलाफ वुमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ था. वहां पर रिप्ली ने कार्गिल को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. रिप्ली का साथ इयो स्काई ने भी दिया था.

रिया रिप्ली के ऊपर हुआ हमला

रिया रिप्ली के ऊपर हुआ हमला6 / 6

SmackDown के एपिसोड में रिया रिप्ली और शार्लेट फ्लेयर ने मिलकर एक टैग टीम मैच लड़ा. दोनों की जीत हुई. मैच के बाद इनके ऊपर जेड कार्गिल, बी-फैब और मीचीन ने अटैक किया. वहां पर कार्गिल ने रिप्ली की हालत खराब की. उन्होंने जेडेड मूव रिप्ली को लगाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन