WWE में Undertaker ने माना Roman Reigns का लोहा, बेस्ट रेसलर का तमगा देकर जीता फैंस का दिल

WWE में पिछले कुछ साल रोमन रेंस के लिए शानदार रहे हैं. फैंस और दिग्गज उनकी तारीफ में कसीदे गढ़ रहे हैं. कंपनी ने भी उनके ऊपर भरोसा जताकर उन्हें पुश दिया है. अब दिग्गज द अंडरेकर ने उन्हें लेकर दिल छू देने वाला बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

The Undertaker And Roman Reigns: अगस्त, 2020 में रोमन रेंस ने हील टर्न लिया था. पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए थे. इसके बाद रोमन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 1316 दिन तक वो चैंपियन बने रहे. 2024 में कोडी रोड्स ने उनकी बादशाहत खत्म की थी. अब रेंस टॉप स्टार बन चुके हैं. वो WWE के एक ब्रांड हैं और हर कोई उनके साथ रिंग शेयर करना चाहता है. खैर इस बार दिग्गज द अंडरटेकर ने उनकी खूब तारीफ की है. टेकर भी उन्हें बेस्ट रेसलर मानते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

द अंडरटेकर ने क्या कहा?

द अंडरटेकर ने क्या कहा?2 / 6

हाल ही में हॉल ऑफ फेम पॉडकास्ट पर बुकर टी के साथ द अंडरटेकर ने शिरकत की. बुकर टी ने रोमन रेंस का जिक्र किया. इसके बाद डेडमैन ने कहा, “रोमन रेंस पिछले कुछ दशकों में देखे गए सबसे बेहतरीन रेसलर्स में से एक हैं. कहानी कहने के मामले में तो कमाल के हैं”. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

द अंडरटेकर ने बताया असली कारण

द अंडरटेकर ने बताया असली कारण3 / 6

द अंडरटेकर ने रोमन रेंस को बेस्ट रेसलर कहने का कारण भी बताया. डेडमैन ने कहा, “मैं ऐसा इस वजह से कहता हूं क्योंकि असल पैमाना ये नहीं है कि आप कितने अच्छे दिखते हैं, बल्कि ये है कि आप किसी और को कितना अच्छा दिखा सकते हैं. जब मैं रोमन को देखता हूं, तो चाहे वो रिंग में किसी के साथ भी हो, वो व्यक्ति पहले से ज्यादा बेहतर दिखता है”. (Photo: WWE.com)

अंडरटेकर को हरा चुके हैं रोमन रेंस

अंडरटेकर को हरा चुके हैं रोमन रेंस4 / 6

WrestleMania 33 में रोमन रेंस और द अंडरटेकर के बीच सिंगल मुकाबला हुआ था. तगड़े मुकाबले में रोमन ने जीत दर्ज की थी. WrestleMania के इतिहास में टेकर को दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा था. इससे पहले 2014 में उन्हें ब्रॉक लैसनर ने मात दी थी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

डेडमैन ने कब लड़ा था अंतिम मैच?

डेडमैन ने कब लड़ा था अंतिम मैच?5 / 6

कुछ साल पहले अंडरटेकर ने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था. अब वो बैकस्टेज का काम संभालते हैं. उन्होंने 2020 के रेसलमेनिया में अपने करियर का आखिरी मैच एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ा था. टेकर ने वहां पर शानदार जीत दर्ज की थी. इसके बाद से वो कभी भी इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस बन चुके हैं वर्ल्ड चैंपियन

रोमन रेंस बन चुके हैं वर्ल्ड चैंपियन6 / 6

रोमन रेंस के लिए 2025 अच्छा नहीं रहा था. 2026 अभी तक उनके लिए जबरदस्त रहा है. शुरुआत में उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. रेंस ने पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया. मौजूदा समय में उनका टाइटल रन शानदार चल रहा है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन