'WWE में मेरा अध्याय खत्म हो गया', 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने रिटायरमेंट की पुष्टि कर फैंस को दिया बड़ा झटका

WWE के एक फेमस स्टार ने एक बार फिर क्लियर कर दिया है कि वो अब इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. उन्होंने बता दिया है कि उनका अध्याय खत्म हो गया है. शायद इस बात से फैंस जरूर निराश होंगे. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE
1 / 6
WWE दिग्गज का बड़ा बयान

John Cena Retired: जॉन सीना ने पिछले साल दिसंबर में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. उन्होंने कहा कि वो अब इन-रिंग एक्शन में नहीं दिखेंगे. WWE में एक बार फिर सीना एक्टिव हो गए हैं. हाल ही में हुए रेसलमेनिया 42 और बैकलैश इवेंट में वो नज़र आए थे. उन्होंने जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट का ऐलान भी कर दिया है. कई लोगों को लग रहा है कि सीना कि इन-रिंग एक्शन में वापसी हो सकती है. हालांकि, दिग्गज ने इसके लिए साफ मना कर दिया है. उन्होंने अपने रिटारयमेंट की पुष्टि की है.

विज्ञापन

जॉन सीना का किसके साथ हुआ था मैच?

जॉन सीना का किसके साथ हुआ था मैच?2 / 6

जॉन सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच पिछले साल दिसंबर में Saturday Night's Main Event में लड़ा था. उनकी टक्कर गुंथर के साथ हुई थी. दोनों के बीच शानदार मुकाबला हुआ. अंत में गुंथर ने मैच में टैपआउट के लिए जीत हासिल की थी. सीना की हार पर उनके फैंस काफी निराश हुए थे.

विज्ञापन

जॉन सीना ने क्या कहा??

जॉन सीना ने क्या कहा??3 / 6

CBS Sports को हाल ही में जॉन सीना ने अपना इंटरव्यू दिया. उन्होंने कहा,”मेरा चैप्टर खत्म हो गया है. रैंडी ऑर्टन लगभग अकेले बचे हैं. अब नए परफॉर्मर को मौके मिलेंगे, जो फैंस से जुड़े हैं. हमारे पास युवा, तेज और टैलेंटेड रेसलर्स की कोई कमी नहीं है”.

जॉन सीना का करियर रहा शानदार

जॉन सीना का करियर रहा शानदार4 / 6

जॉन सीना का करियर शानदार रहा है. उन्होंने सबकुछ हासिल किया है. वो ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं. उन्होंने 17 बार रिकॉर्ड वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की है. सीना को बहुत जल्द हॉल ऑफ फेम में भी शामिल कर दिया जाएगा. 2027 में उन्हें बड़ा तोहफा मिल सकता है.

विज्ञापन

जॉन सीना का बड़ा ऐलान

जॉन सीना का बड़ा ऐलान5 / 6

हाल ही में बैकलैश 2026 का आयोजन हुआ था. वहां पर जॉन सीना ने भी एंट्री की थी. सीना ने जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि इसके लिए एक चैंपियनशिप भी लाई जाएगी. इस टूर्नामेंट में NXT स्टार के मुकाबले मेन रोस्टर रेसलर्स के साथ होंगे.

WWE के साथ जुड़े रहेंगे जॉन सीना

WWE के साथ जुड़े रहेंगे जॉन सीना6 / 6

जॉन सीना ने कहा है कि वो टूर्नामेंट को लेकर उत्साहित हैं और इस प्रोजेक्ट पर खुद ही काम करेंगे. इसका मतलब है कि आगे जाकर WWE रिंग में उनकी एंट्री होती रहेगी. पिछले साल सीना ने खुद बताया था कि उन्होंने एक अलग डील WWE के साथ साइन की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन