28 साल का रेसलर WWE में Roman Reigns की बादशाहत करेगा खत्म, दिग्गज ने की भविष्यवाणी

रोमन रेंस ने इस साल वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की. सवाल ये है कि उनके टाइटल रन का अंत कौन करेगा. इसे लेकर अब एक WWE दिग्गज ने बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Roman Reigns
1 / 6
रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस का नाम बहुत ही शान से लिया जाता है. वो कई सालों से तगड़ा काम कर रहे हैं. 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया था. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे. उन्हें कोई नहीं हरा पाया. 2024 में कोडी रोड्स ने उनके टाइटल रन का अंत किया था. रेंस के लिए 2025 ज्यादा खास नहीं रहा. 2026 में उन्होंने फिर से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत ली है. अब सवाल ये है कि उनके टाइटल रन का अंत कौन करेगा. एक WWE दिग्गज ने अब रेंस के टाइटल रन के अंत को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

रोमन रेंस कब बने चैंपियन?

रोमन रेंस कब बने चैंपियन?2 / 6

रोमन रेंस के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा है. उन्होंने साल की शुरुआत में सऊदी अरब में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच को जीता. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया में सीएम पंक को टाइटल के लिए चुनौती दी. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ. अंत में रेंस ने पंक को हराकर पहली बार वर्ल्ड  हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की. रोमन को ट्रिपल एच ने इस साल बढ़िया पुश दिया क्योंकि 2026 में उनकी बुकिंग काफी खराब रही थी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रेंस का टाइटल रन रहा है शानदार

रेंस का टाइटल रन रहा है शानदार3 / 6

रेसलमेनिया के बाद से अभी तक रोमन रेंस का टाइटल रन शानदार रहा है. उन्होंने दो बार जेकब फाटू को हराया. उन्होंने फाटू को इसके बाद ब्लडलाइन में शामिल किया. इसके बाद समरस्लैम में उन्हें सैथ रॉलिंस ने चुनौती पेश की. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. रोमन ने मुकाबला जीता. हाल ही में रेड ब्रांड के शो में रोमन ने पेंटा को हराकर टाइटल रिटेन किया. (Photo: WWE.com)

बुली रे का बड़ा बयान

बुली रे का बड़ा बयान4 / 6

Busted Open Radio पर WWE दिग्गज बुली रे ने रोमन रेंस के टाइटल रन के अंत को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि ये काम अगले साल रेसलमेनिया में ओबा फेमी करेंगे. रे ने कहा, " मैं आपको अपनी सोच बता सकता हूं. वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अगले सात-आठ महीनों तक रोमन रेंस के हाथ से कहीं नहीं जा रही है. इसका कारण भी है. अगले साल रेसलमेनिया में ओबा फेमी उनके टाइटल रन का अंत करेंगे". (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मनी इन द बैंक में होगा बड़ा मैच

मनी इन द बैंक में होगा बड़ा मैच5 / 6

10 अक्टूबर को मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है. नाइट कह चुके हैं कि वो इस बार नए चैंपियन बनने वाले हैं. दोनों के बीच पहले भी भी मुकाबला हो चुका है. वहां पर रोमन को जीत मिली थी. (Photo: WWE.com)

ओबा फेमी के साथ मैच हुआ रद्द

ओबा फेमी के साथ मैच हुआ रद्द6 / 6

ओबा फेमी ने कुछ महीने पहले किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीता था. इसके जरिए उन्हें समरस्लैम में चैंपियनशिप मिला था. तब लग रहा था कि रोमन रेंस को फेमी चुनौती देंगे. दोनों के बीच फैंस ने समरस्लैम में मैच की उम्मीद लगाई थी. कंपनी ने शायद अंतिम समय में मैच का प्लान रद्द कर दिया. फेमी का लैसनर के साथ अंतिम मैच हुआ. ऐसा लग रहा है कि फेमी और रेंस का मैच कंपनी ने अगले साल रेसलमेनिया के लिए बचाया हुआ है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन