जापानी नहीं था WWE इतिहास का सबसे मोटा रेसलर Yokozuna, फैंस से किया गया था बड़ा धोखा!

WWE में योकोजुना का बहुत बड़ा नाम रहा. अपने भारी-भरकम शरीर और ताकत से उन्होंने खूब नाम कमाया. लोगों का कहना है कि वो जापानी रेसलर थे. बहुत कम दर्शकों को इसके पीछे की कहानी पता होगी. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं.

WWE
1 / 6
योकोजुना का संबंध किस फैमिली से था?

WWE में कई रेसलर आए और गए. कुछ ही ऐसे हैं जिन्होंने अपना नाम बनाया. पुराने जमाने में भारी-भरकम रेसलर्स का जलवा देखने में फैंस को बहुत मजा आता था. मौजूदा दौर में ऐसा कम देखने को मिलता है. खैर योकोजुना को हर कोई जानता होगा. WWE इतिहास के सबसे भारी रेसलर योकोजुना ही थे. WWE ने उन्हें जापानी रेसलर के रूप में दिखाया था. हालांकि, वो जापान के नहीं थे. एक तरह से कहा जाए तो कंपनी ने फैंस के साथ धोखा किया था. आइए आपको बताते हैं कि योकोजुना का किस परिवार से संबंध है.

विज्ञापन

जापानी रेसलर के रूप में आते योकोजुना

जापानी रेसलर के रूप में आते योकोजुना2 / 6

योकोजुना का असली नाम रॉडनी अगातुपु अनोआ'ई था. रिंग में वो हमेशा एक जापानी सूमो पहलवान के रूप में नज़र आते थे. योकोजुना के साथ जापानी झंडा और उनके मैनेजर मिस्टर फूजी रहते थे. लोगों को लगता था कि वो जापानी रेसलर हैं. असल में उनका जापान से कुछ भी लेना-देना नहीं था.

विज्ञापन

किस परिवार से हैं योकोजुना का संबंध?

किस परिवार से हैं योकोजुना का संबंध?3 / 6

योकोजुना का जन्म कैलिफोर्निया, अमेरिका में हुआ था. वो फेमस अनोआ'ई परिवार का हिस्सा थे. आप सभी जानते हैं कि रेसलिंग में अनोआ'ई परिवार का बहुत बड़ा योगदान है. अभी भी WWE में इस परिवार के सदस्य द रॉक, रोमन रेंस, द उसोज़ (जिमी उसो और जिमी उसो) और नाया जैक्स काम कर रहे हैं.

क्यों पड़ा योकोजुना नाम?

क्यों पड़ा योकोजुना नाम?4 / 6

योकोजुना के कैरेक्टर को एक चैंपियन सूमो के रूप में दिखाया गया था. बहुत कम लोगों को पता होगा कि योकोजुना नाम असलियत में सूमो रेसलिंग में दी जाने वाली सबसे टॉप रैंक को कहा जाता है. योकोजुना ने हमेशा जापानी के प्रतिनिधि के रूप में रेसलिंग की.

विज्ञापन

WWE ने खेला बड़ा गेम

WWE ने खेला बड़ा गेम5 / 6

WWE ने हमेशा योकोजुना को जापानी रेसलर के रूप में दिखाया. फैंस ने समझ लिया कि वो जापान के हैं. इसके पीछे एक बड़ा कारण है. दरअसल उस समय रेसलिंग में विदेशी हील के कैरेक्टर को दर्शक बहुत पसंद करते थे. WWE ने अपना बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए उन्हें इस किरदार में दिखा दिया.

योकोजुना को मिला सबसे बड़ा सम्मान

योकोजुना को मिला सबसे बड़ा सम्मान6 / 6

योकोजुना का वजन एक टाइम पर 600 पाउंड से भी ऊपर था. उन्हें 2012 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. समोअन परिवार से सबसे पहले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने वाले रेसलर योकोजुना ही थे. साल 2000 में 34 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन