2803 दिन तक WWE चैंपियन रहने वाले दिग्गज की पत्नी का निधन, बेटे ने लंबे समय बाद किया खुलासा

WWE में ब्रूनो सम्माटिनो का बहुत बड़ा नाम है. उन्होंने कई कारनामे किए. सबसे ज्यादा समय तक चैंपियन भी वो रहे. अब एक बुरी खबर उन्हें लेकर सामने आ रही है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
दिग्गज को लेकर बुरी खबर

WWE में ब्रूनो सम्माटिनो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. 2018 में उनका निधन हो गया था. रेसलिंग बिजनेस को आगे ले जाने में उनका बहुत बड़ा हाथ था. पूरी दुनिया में उनकी फैन-फॉलोइंग थी. WWE में एक ब्रांड बनकर उन्होंने हमेशा काम किया था. कंपनी ने उनके ऊपर भरोसा जताया और हमेशा तगड़ा पुश दिया. खैर अब उनके परिवार से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है. उनकी पत्नी का निधन हो गया है.

विज्ञापन

ब्रूनो सम्माटिनो की पत्नी का हुआ निधन

ब्रूनो सम्माटिनो की पत्नी का हुआ निधन2 / 6

ब्रूनो सम्माटिनो की पत्नी कैरोल सम्माटिनो का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके बेटे डैरिल सम्माटिनो ने अब लंबे समय बाद जर्नलिस्ट बिल एप्टर से बात करते हुए सार्वजनिक रूप से खबर की पुष्टि की है. डैरिल के बयान के बाद रेसलिंग जगत में शो की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

डैरिल सम्माटिनो ने दी जानकारी

डैरिल सम्माटिनो ने दी जानकारी3 / 6

डैरिल सम्माटिनो ने ब्रूनो फॉरएवर प्रोग्राम में हिस्सा लिया. वहां पर डैरिल ने अपनी फैमिली के बारे में बात की. उन्होंने अपनी मांग की लाइफ के अंतिम कठिन सालों पर अपने विचार प्रकट किए. कैरोल सम्माटिनो के निधन की जानकारी अभी तक गुप्त रखी थी. अब डैरिल ने उनके निधन की सही तारीख सभी को बताई है.

डैरिल सम्माटिनो ने क्या कहा?

डैरिल सम्माटिनो ने क्या कहा?4 / 6

डैरिल सम्माटिनो ने खुलासा करते हुए कहा, “मेरी मां का 4 मार्च 2026 को निधन हो गया. मेरे पिता के बाद जुड़वा भाई का भी निधन हो गया था. इस वजह से पिछले आठ सालों से मेरी मांग की तबियत लगातार बिगड़ती जा रही थी. उन्होंने अंतिम समय में बहुत दिक्कतों का सामना किया".

विज्ञापन

ब्रूनो सम्माटिनो रहे लंबे समय तक चैंपियन

ब्रूनो सम्माटिनो रहे लंबे समय तक चैंपियन5 / 6

ब्रूनो सम्माटिनो 1963 से 1971 तक चैंपियन रहे थे. सात साल से ज्यादा समय तक उन्हें कोई नहीं हरा पाया था. कुल 2803 दिन तक वो चैंपियन रहे. उनके इस रिकॉर्ड को आजतक कोई तोड़ नहीं पाया. भविष्य में भी ब्रूनो का रिकॉर्ड टूट पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.

ब्रूनो सम्माटिनो को कब दिया गया सम्मान?

ब्रूनो सम्माटिनो को कब दिया गया सम्मान?6 / 6

ब्रूनो सम्माटिनो को WWE ने हमेशा सम्मान दिया. 2013 में WWE ने सम्माटिनो को हॉल ऑफ फेम में शामिल कर बहुत बड़ा सम्मान दिया था. ब्रूनो अंतिम समय तक रेसलिंग को लेकर काफी उत्साहित रहे थे. वो समय-समय पर अपनी बातें भी सभी के सामने रखते थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन