Roman Reigns का दौर हुआ खत्म? WWE को मिल गया नया ‘ट्राइबल चीफ’, इस रेसलर की होगी ताजपोशी

WWE में कई सालों से रोमन रेंस तगड़ा काम कर रहे हैं. मौजूदा समय में भी उनके पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. पूरी दुनिया में उनकी चर्चा है. अब एक रिपोर्ट के मुताबिक WWE ने अपना अगला रेंस ढूंढ लिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Advertisment

कौन बनेगा अगला रोमन रेंस?

कौन बनेगा अगला रोमन रेंस?2 / 6

रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलेटर के दिग्गज डेव मैल्टजजरजज के अनुसार, बड़ा प्लान ये है कि जब WWE रोमन रेंस से उनकी जगह लेकर किसी और को सौंपने का फैसला करेगी, तो ओबा फेमी WWE का नया फेस बनेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक फेमी को अगले रेंस के रूप में अब कंपनी देख रही है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी का जबरदस्त काम

ओबा फेमी का जबरदस्त काम3 / 6

ओबा फेमी ने पहले NXT में जबरदस्त काम किया. इसके बाद उन्होंने मेन रोस्टर में अपना जलवा दिखाया. ये साल उनके लिए शानदार रहा है. दो बार वो ब्रॉक लैसनर को हरा चुके हैं. रेसलमेनिया और समरस्लैम में उन्होंने लैसनर को मात दी. लैसनर रिटायर भी हो चुके हैं. फेमी ने किंंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट भी जीता. वो निश्चित तौर पर फ्यूचर स्टार हैं. (Photo: WWE.com)

दोनों का जल्द होगा मैच

दोनों का जल्द होगा मैच4 / 6

रोमन रेंस और ओबा फेमी के बीच WWE में मैच होना पक्का है. दोनों एक-दूसरे का नाम पुकार चुके हैं. रेंस की लिस्ट में फेमी का नाम भी शामिल है. अगले साल रेसलमेनिया में दोनों के बीच मैच हो सकता है. वहां पर फेमी को जीत मिल सकती है. ऐसा हुआ तो फिर वो रेंस की जगह लेने के हकदार बन जाएंगे. ये कहीं ना कहीं कंपनी के लिए अच्छी बात है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रेंस हो सकते हैं जल्दी रिटायर

रेंस हो सकते हैं जल्दी रिटायर5 / 6

रोमन रेंस 41 साल के हो चुके हैं. उन्होंने WWE में लगभग सब हासिल कर लिया है. फ्यूचर में उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया जाना पक्का है. रेंस बहुत जल्द रिटायर हो सकते हैं. वो हॉलीवुड में भी काम कर रहे हैं. कई हिट फिल्में वो दे चुके हैं. आने वाले कुछ सालों में वो अपने रेसलिंग करियर को लेकर बड़ा कदम उठा सकते हैं. (Photo: WWE.com)

फेमी का वर्ल्ड चैंपियन बनना है तय

फेमी का वर्ल्ड चैंपियन बनना है तय 6 / 6

ओबा फेमी का वर्ल्ड चैंपियन बनना अब तय लग रहा है. किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर उन्होंने समरस्लैम में टाइटल मैच हासिल भी किया था. हालांकि, लैसनर के साथ मैच के चलते उन्हें इसे छोड़ना पड़ा. फेमी कह चुके हैं कि वो टाइटल शॉट आगे भी प्राप्त कर लेंगे. अगले साल की शुरुआत तक फेमी वर्ल्ड चैंपियन जरूर बन जाएंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन