WWE में Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का ऐलान, WrestleMania 42 से पहले दुश्मन की उड़ाएंगे धज्जियां!

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. फैंस बहुत ज्यादा उत्सुक हैं. इससे पहले रोमन रेंस का अंतिम बार एक वीकली एपिसोड में जलवा देखने को मिलेगा. कंपनी ने बड़ा ऐलान कर दिया है.

WWE
1 / 6
रोमन रेंस की वापसी का ऐलान

बस कुछ ही दिन बाद WWE WrestleMania 42 का आयोजन होने वाला है. कंपनी ने लगभग सारी तैयारियां कर ली हैं. फैंस को 13 बड़े मुकाबलों में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. नाइट-1 में 7 और नाइट-2 में 6 मैच होने वाले हैं. चैंपियनशिप मैचों में बहुत मजा आएगा. खैर रोमन रेंस भी मेगा इवेंट में कम्पीट करने के लिए तैयार हैं. रोमन पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में नज़र नहीं आए थे. WWE ने अब कंफर्म कर दिया है कि वो WrestleMania 42 से पहले कब और कहां दिखेंगे.

विज्ञापन

रोमन रेंस का WrestleMania 42 में होगा बड़ा मैच

रोमन रेंस का WrestleMania 42 में होगा बड़ा मैच2 / 6

WrestleMania 42 नाइट-2 में रोमन रेंस की टक्कर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सीएम पंक के साथ होने वाली है. रोमन ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपने विरोधी के रूप में चुना था. पंक और रेंस के बीच पहली बार WrestleMania के मेन इवेंट में मैच होने वाला है.

विज्ञापन

दोनों की दुश्मनी चल रही है खतरनाक

दोनों की दुश्मनी चल रही है खतरनाक3 / 6

रोमन रेंस और सीएम पंक की दुश्मनी खतरनाक चल रही है. दोनों पर्सनल हो गए हैं. पंक और रेंस एक-दूसरे को अनाउंस टेबल पर भी पटक चुके हैं. अभी तक इनकी राइवलरी बराबरी की चल रही है. पंक ने तो कह दिया है कि वो रेंस को उनके पिता के बगल में दफन करेंगे. वहीं रेंस ने पंक को बूढ़ा इंसान कहकर उनका मजाक बनाया.

Raw के लेटेस्ट शो नहीं आए रोमन रेंस

Raw के लेटेस्ट शो नहीं आए रोमन रेंस4 / 6

WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन रेंस ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई थी. वहां पर सीएम पंक ने जरूर धमाकेदार प्रोमो दिया था. उन्होंने रोमन सहित द रॉक और विंस मैकमैहन पर निशाना साधा था. पंक ने कहा कि वो रेसलमेनिया 42 में रोमन को सबक सिखाएंगे.

विज्ञापन

अगले हफ्ते आएंगे रोमन रेंस

अगले हफ्ते आएंगे रोमन रेंस5 / 6

रेसलमेनिया 42 से पहले Raw का अंतिम एपिसोड अगले हफ्ते कैलिफोर्निया के गोल्डन वन सेंटर में आयोजित होगा. रोमन रेंस वहां पर मौजूद रहेंगे. WWE ने ऐलान कर दिया है कि रेंस और सीएम पंक का वहां पर सैगमेंट होगा. दोनों के बीच एक बार फिर तगड़ी ब्रॉल देखने को मिल सकता है.

क्या रेसलमेनिया 42 में होगी रोमन रेंस की जीत?

क्या रेसलमेनिया 42 में होगी रोमन रेंस की जीत?6 / 6

रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. फैंस भी चाहते हैं कि वो नए चैंपियन बने. वैसे सीएम पंक ने भी अभी तक बढ़िया काम किया है. रेंस ने अभी तक वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप नहीं जीती है. इस बार वो बड़ा कारनामा कर अपने फैंस को खुश कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन