5 भयंकर धोखे जो WWE Clash In Italy 2026 में हो सकते हैं, क्या Roman Reigns की ब्लडलाइन का होगा अंत?
WWE Clash In Italy 2026 बहुत ही जोरदार होने वाला है. कंपनी ने तगड़े मुकाबले बुक किए हैं. इटली की जनता को सरप्राइज मिल सकते हैं. शो में धोखेबाजी भी हो सकती है. कुछ रेसलर्स को अपने साथियों से ही बड़ा धोखा मिल सकता है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE Clash In Italy 2026 के आयोजन में ज्यादा वक्त नहीं बचा है. इटली की जनता को धमाकेदार इवेंट देखने को मिलने वाला है. कंपनी ने पांच तगड़े मैच बुक किए हैं. कंपनी के टॉप स्टार्स एक्शन में नज़र आएंगे. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के होने वाले मैच को लेकर सभी उत्साहित हैं. हमेशा की तरह ट्रिपल एच ने कुछ सरप्राइज भी प्लान किए होंगे. शो में कोई रेसलर अपने साथी के साथ धोखेबाजी भी कर सकता है. यहां हम पांच बड़े धोखों की बात करेंगे जो Clash In Italy 2026 में हो सकते हैं.
रोमन रेंस और द उसोज़
2 / 6WWE Clash In Italy 2026 में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. इस मैच में खूब बवाल मचेगा. अभी तक जे उसो और जिमी उसो ने रेंस का साथ दिया है लेकिन मामला पलट सकता है. इस बार द उसोज़ तगड़ा धोखा रेंस को दे सकते हैं.
कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन
3 / 6कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन अच्छे दोस्त हैं. हालांकि, पिछले एक महीने से दोनों के बीच टेंशन चल रही है. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में भी दोनों के बीच बैकस्टेज बातचीत हुई. Clash In Italy 2026 में कोडी को धोखा देकर सैमी विलेन बन सकते हैं. वो गुंथर की तरफ जा सकते हैं.
रोमन रेंस और द रॉक
4 / 6द रॉक भी लंबे समय से रिंग में नज़र नहीं आए हैं. पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर में वो अंतिम बार टीवी पर दिखे थे. WWE Clash In Italy 2026 में रॉक की एंट्री भी हो सकती है. वो रोमन रेंस को धोखा देकर उनके ऊपर हमला कर सकते हैं. उनकी वजह से रेंस की हार हो सकती हे.
ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन
5 / 6WWE Clash In Italy 2026 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी का साथ होने वाला है. दोनों के बीच रीमैच बुक किया गया है. पॉल हेमन इस बार लैसनर को धोखा देकर फेमी से हाथ मिल सकते हैं. आप सभी जानते हैं कि इन कामों से हेमन काफी माहिर माने जाते हैं.
रिया रिप्ली और शार्लेट फ्लेयर
6 / 6फैंस अब रिया रिप्ली और शार्लेट फ्लेयर की राइवलरी भी देखना चाहते हैं. Clash In Italy 2026 में रिप्ली अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को जेड कार्गिल के खिलाफ डिफेंड करेंगी. रिप्ली को इस बार फ्लेयर धोखा दे सकती हैं. फ्लेयर की वजह से रिप्ली को टाइटल गंवाना पड़ सकता है.