WWE Clash in Italy 2026 रिजल्ट्स: Brock Lesnar ने विरोधी को चटाई धूल, Roman Reigns की बादशाहत कायम

WWE Clash in Italy 2026 का अंत हो गया है. फैंस को वहां पर पांच तगड़े मुकाबले देखने को मिले. कंपनी के टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से पूरी दुनिया का दिल जीता. आइए आपको बताते हैं कि शो में कौन-कौन से मैच हुए.

WWE
1 / 6
WWE Clash in Italy 2026 Results

WWE Clash in Italy 2026 Results: WWE Clash in Italy 2026 का सफल समापन हो गया है. इटली में हुए इस शो में फैंस को पांच तगड़े मुकाबले देखने को मिले. शुरुआत से लेकर अंत तक रोमांच बना रहा. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से दिल जीता. ब्रॉक लैसनर ने एक बार फिर खूब बवाल मचाया और जीत हासिल की. मेन इवेंट भी शानदार रहा. रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच हुआ. खैर आपको बताते हैं कि Clash in Italy 2026 कौन-कौन से धांसू मुकाबले हुए.

विज्ञापन

कोडी रोड्स vs गुंथर

कोडी रोड्स vs गुंथर 2 / 6

कोडी रोड्स और गुंथर के बीच अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. इस मैच में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला. कोडी ने क्रॉस रोड्स और कोडी कटर से खूब हमला किया. वहीं गुंथर ने कोडी को स्लीपर होल्ड लॉक में फंसाया. कई बार दोनों जीत के बहुत करीब आए. गुंथर ने अपने लॉक से रोड्स को चित कर ही दिया था लेकिन वो बच गए. अंत में अमेरिकन नाईटमेयर ने कोडी कटर और क्रॉस रोड्स लगाकर टाइटल रिटेन किया. वैसे पिन के वक्त गुंथर का पांव रोप से बाहर था और ये चीज रेफरी देख नहीं पाए. कोडी की जीत विवादास्पद रही.

विज्ञापन

रिया रिप्ली vs जेड कार्गिल

रिया रिप्ली vs जेड कार्गिल3 / 6

रिया रिप्ली और जेड कार्गिल के बीच वुमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. इस मैच में रिप्ली का दबदबा देखने को मिला. मैच में मीचीन और बी-फैब ने भी दखलअंदाजी की. इन दोनों को धराशाई करने के लिए शार्लेट फ्लेयर आईं. रिप्ली ने अंत में कार्गिल को रिप्टाइड लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की. फ्लेयर की वजह से ही रिया को जीत मिली.

ब्रॉक लैसनर vs ओबा फेमी

ब्रॉक लैसनर vs ओबा फेमी4 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच खतरनाक मैच हुआ. लैसनर ने शुरू में ही फेमी को चार एफ-5 लगाए. फेमी ने किकआउट कर  लिया. लैसनर ने फेमी के हाथ में कीमूरा लॉक भी लगाया. फेमी बिल्कुल भी झुकने को तैयार नहीं थे. उन्होंने अपने कुछ तगडे़ मूव्स लैसनर को लगाए. रिंग के बाहर लैसनर ने फेमी को अनाउंस टेबल पर एफ-5 लगाया. फेमी 10 काउंट से पहले ही रिंग में आ गए. अंत में बड़ी मुश्किल से लैसनर ने जीत दर्ज की. इस मैच में लैसनर ने फेमी को कुल सात एफ-5 लगााए.

विज्ञापन

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच5 / 6

बैकी लिंच ने वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप सोल रुका के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. खासतौर पर रुका ने अपने एक्शन से खूब प्रभावित किया. बैकी ने बीच-बीच में चीटिंग की कोशिश भी की. उनकी जेसिका कार से भी बहस हुई. अंत में रुका ने बैकी को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और टाइटल अपने नाम किया. रुका ने मेन रोस्टर में अपना पहला टाइटल प्राप्त किया है.

मेन इवेंट

मेन इवेंट6 / 6

मेन इवेंट में रोमन रेंस ने ट्राइबल कॉम्बैट मैच में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड की. दोनों ने एक-दूसरे पर खतरनाक हमला किया. मैच में टेबल्स, चेयर और टूलबॉक्स का इस्तेमाल भी हुआ. मुकाबले के अंत में रेंस का दबदबा देखने को मिला. रेंस ने टूलबॉक्स से फाटू के हाथ पर हमला किया. उन्होंने लगातार फाटू को स्पीयर भी लगाए. फाटू ने रेंस को टोंगन डेथ ग्रिप लगाया, लेकिन सफलता नहीं मिली. रेंस ने फाटू को स्पीयर लगाकर पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया. मैच के बाद जे उसो और जिमी उसो भी बाहर आए. जे ने रेंस को उला-फाला पहनाई. हार के बाद फाटू काफी निराश दिखे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन