WWE Clash in Italy 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें? बड़े बदलाव से फैंस की खराब होगी नींद!

WWE Clash in Italy 2026 बहुत धमाकेदार होने वाला है. फैंस को तगड़े मैच देखने को मिलेंगे. WWE के टॉप स्टार्स अपने एक्शन से मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. आइए आपको इस शो से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान करते हैं.

WWE
1 / 6
WWE Clash in Italy 2026

WWE Clash in Italy 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Clash in Italy होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी द्वारा इसे खूब हाइप किया जा रहा है क्योंकि पहली बार इटली में पीएलई है. दर्शकों को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी वहां पर कम्पीट करेंगे. दोनों के खतरनाक मैच बुक किए गए हैं. ट्रिपल एच कह चुके हैं कि बड़े सरप्राइज मिलेंगे. कुछ स्टार्स की वापसी हो सकता है. खैर हम आपको Clash in Italy के लाइव स्ट्रीमिंग और ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं

विज्ञापन

कहां होगा Clash in Italy 2026?

कहां होगा Clash in Italy 2026?2 / 6

Clash in Italy को लेकर दर्शकों और रेसलर्स में खूब उत्साह है. इसे इटली के ट्यूरिन स्थित इनालपी एरीना में आयोजित किया जाएगा. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के रेसलर्स हिस्सा लेंगे. इटली में आयोजित होने वाला WWE का ये पहला प्रीमियम लाइव इवेंट है.

विज्ञापन

फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?

फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?3 / 6

Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को होगा. ये प्रीमियम लाइव इवेंट भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे से शुरू होगा. भारतीय फैंस नेटफ्लिक्स ऐप पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. आपको बता दें भारत में किसी भी टीवी चैनल पर इस शो का सीधा प्रसारण नहीं होगा. भारतीय फैंस को इस शो को देखने के लिए अपनी नींद खराब करनी पड़ सकती है.

मेन इवेंट में कौन सा मैच होगा?

मेन इवेंट में कौन सा मैच होगा?4 / 6

मेन इवेंट में एक बार फिर रोमन रेंस और जेकब फाटू एक्शन में दिखाई देंगे. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा. इनके बीच जोरदार टक्कर होने वाली है. फाटू कह चुके हैं कि वो टाइटल जीतने वाले हैं. अगर वो ऐसा नहीं कर पाए तो उन्हें रोमन को बतौर ट्राइबल चीफ एक्नॉलेज करना होगा.

विज्ञापन

अन्य मुकाबलों में भी मजेगा बवाल

अन्य मुकाबलों में भी मजेगा बवाल5 / 6

ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर के बीच भी रीमैच होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. रिया रिप्ली अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को जेड कार्गिल के खिलाफ दांव पर लगाएंगी. इसके अलावा बैकी लिंच की टक्कर वुमेंस आईसी चैंपियनशिप के लिए सोल रुका से होगी. बैकी को इस बार हार का सामना करना पड़ सकता है.

मिल सकता है नया चैंपियन

मिल सकता है नया चैंपियन 6 / 6

कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को गुंथर के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच कड़ी टक्कर होगी. रोड्स की बादशाहत इस बार खत्म हो सकती है. गुंथर को नया चैंपियन बनाया जा सकता है. ट्रिपल एच एक बार फिर उन्हें पुश दे सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन