5 कारण क्यों Brock Lesnar ने WWE Clash in Italy 2026 में Oba Femi के ऊपर 7 मिनट के अंदर धमाकेदार जीत दर्ज की

WWE Clash in Italy 2026 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच खतरनाक मैच हुआ. लैसनर ने इस बार जबरदस्तत एक्शन दिखाया. उन्होंने फेमी को बिल्कुल भी मौका नहीं दिया. आइए आपको कुछ कारणों के बारे में बताते हैं कि क्यों लैसनर ने बड़ी जीत दर्ज की.

WWE
1 / 6
WWE Clash in Italy 2026

WWE Clash in Italy 2026: इटली में हुआ Clash in Italy 2026 खत्म हो गया है. फैंस को वहां पर पांच मैच देखने को मिले. ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच भी रीमैच हुआ. इस मैच का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लैसनर ने इस बार फेमी की हालत खराब कर दी. उन्होंने कुल सात एफ-5 फेमी को लगाए. लैसनर ने सात मिनट के अंदर फेमी को मात दी. लैसनर की जीत पर फैंस भी खुश हुए. खैर यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों लैसनर ने फेमी के ऊपर धमाकेदार विजय प्राप्त की.

विज्ञापन

राइवलरी बराबरी करने के लिए

राइवलरी बराबरी करने के लिए 2 / 6

ब्रॉक लैसनर को मई में हुए रेसलमेनिया 42 में ओबा फेमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. फेमी ने वहां पर पांच मिनट के अंदर जीत हासिल की थी. लैसनर इस बात से गुस्से में थे. आप सभी जानते हैं कि इनकी दुश्मनी अभी खत्म नहीं होने वाली है. राइवलरी को बराबरी पर लान के लिए Clash in Italy 2026 में लैसनर को धमाकेदार जीत मिली हो सकती है.

विज्ञापन

इटली के फैंस को खुश करने के लिए

इटली के फैंस को खुश करने के लिए3 / 6

ब्रॉक लैसनर ने जब एरीना में एंट्री की तो फैंस उछल पड़े थे. सभी उनका म्यूजिक गा रहे थे. ये सिलसिला अंत तक रहा था. लैसनर को यूएस से बाहर भी बहुत पसंद किया जाता है. इटली में पहली बार लैसनर ने अपना एक्शन दिखाया. ऐसे में उनकी हार से फैंस को दुख हो सकता था. दर्शकों को खुश करने के लिए Clash in Italy 2026 में लैसनर की जीत हुई हो सकती है.

सऊदी अरब में होगा फाइनल

सऊदी अरब में होगा फाइनल4 / 6

ब्रॉक लैसनर ने मैच जीतने के बाद खुद कहा कि अब 1-1 की बराबरी हो गई है. इसका मतलब साफ है कि इनके बीच तीसरा मैच भी होगा. इस महीने के अंत में सऊदी अरब में Night of Champions होने वाला है. वहां पर इनके बीच फाइनल मुकाबला हो सकता है. इस वजह से Clash in Italy 2026 में लैसनर की जीत मिली हुई हो सकती है.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर का खूूंखार अवतार

ब्रॉक लैसनर का खूूंखार अवतार5 / 6

ब्रॉक लैसनर इतनी आसानी से हार नहीं मानते हैं. वो रिंग में जब अपने खूंखार अवतार में होते हैं, तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता है. लैसनर ने इस बार ओबा फेमी को कीमूरा लॉक भी लगाया. इससे पता चलता है कि वो कितना गुस्से में थे. लैसनर के खूंखार रूप को दिखाने के उन्हें Clash in Italy 2026 में जीत मिली हो सकती है.

ओबा फेमी को ओवर पुश ना देने के लिए

ओबा फेमी को ओवर पुश ना देने के लिए6 / 6

ओबा फेमी अगर Clash in Italy 2026 में भी जीत हासिल कर लेते तो फिर मामला कुछ ज्यादा ही बड़ा हो जाता. ओवर पुश होने की वजह से रोस्टर में उनकी बुकिंग करना काफी मुश्किल होता. फेमी को ज्यादा ऊपर ना दिखाने के लिए लैसनर को Clash in Italy 2026 में कंपनी ने जीत के लिए बुक किया हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन