कितने अमीर हैं WWE चैंपियन CM Punk और उनकी पत्नी AJ Lee? जानिए दोनों की नेटवर्थ

WWE में सीएम पंक और एजे ली किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. दोनों की फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. लंबे समय से दोनों रेसलिंग बिजनेस से जुड़े हुए हैं. दोनों को पावरकपल के रूप में जाना जाता है. WWE ने ली और पंक को हमेशा तगड़ा पुश दिया. इन्होंने बड़ा नाम बनाने का साथ अच्छी कमाई भी रेसलिंग से की है. आइए आपको इनकी टोटल नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 7
सीएम पंक और एजे ली की नेटवर्थ

Advertisment

सीएम पंक और एजे ली ने कब की शादी?

सीएम पंक और एजे ली ने कब की शादी?2 / 7

सीएम पंक और एजे ली ने WWE में साथ में बहुत काम किया. दोनों ने 2014 में शादी की. हैरान करने वाली बात ये है कि इनका अभी तक बच्चा नहीं है. दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर इन्हें खूब प्यार मिलता है. मौजूदा समय में भी दोनों साथ में एक ही ब्रांड में काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

सीएम पंक और एजे ली की नेटवर्थ

सीएम पंक और एजे ली की नेटवर्थ3 / 7

सीएम पंक ने जबरदस्त कारनामे कर अपने फैन-फॉलोइंग बढ़ाई है. Celebrity Net Worth के अनुसार पंक की नेटवर्थ 12 मिलियन डॉलर है. वहीं एजे ली की नेटवर्थ 4 मिलियन डॉलर है. ली भी कमाई के मामले में पीछे नहीं रही हैं. उनका करियर बढ़िया रहा है.

दोनों की कुल नेटवर्थ

दोनों की कुल नेटवर्थ4 / 7

सीएम पंक और एजे ली की कुल संपत्ति की बात की जाए तो वह 16 मिलियन डॉलर है. दोनों ने कमाई के मामले में WWE के कई कपल्स को पीछे छोड़ा है. फ्यूचर में इनकी नेटवर्थ में और ज्यादा बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. दोनों ने तगड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है.

विज्ञापन

कहां से होती है कमाई?

कहां से होती है कमाई?5 / 7

सीएम पंक और एजे ली के पास कमाई के कई साधन हैं. WWE कॉन्ट्रैक्ट, रॉयल्टी, एडवर्टाइजमेंट और मर्चेंडाइज से दोनों ने खूब पैसा कमाया है. एजे को एक समय में वुमेंस रोस्टर में सबसे ज्यादा पैसा दिया जाता था. पंक और एजे ने फिल्मों से भी बढ़िया कमाई की है.

WWE में दोनों ने कब की वापसी?

WWE में दोनों ने कब की वापसी?6 / 7

एजे ली ने 2015 में WWE से रिटायरमेंट ले लिया था. उन्होंने पिछले साल सितंबर में 10 साल बाद वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया. वहीं सीएम पंक 2014 में कंपनी छोड़कर चले गए थे. पंक ने 2023 के अंत में WWE में वापसी की. दोनों अब अच्छा काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

सीएम पंक और एजे ली के पास है चैंपियनशिप

सीएम पंक और एजे ली के पास है चैंपियनशिप7 / 7

सीएम पंक ने 1 नवंबर 2025 को जे उसो को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. तब से उनका टाइटल रन जबरदस्त चल रहा है. वहीं एजे ली ने एलिमिनेशन चैंबर 2026 में बैकी लिंच को हराकर वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन