WWE Backlash 2026 के ताबड़तोड़ एक्शन को भारत में कब और कहां लाइव देखें? Roman Reigns-John Cena बवाल मचाने को तैयार

WWE Backlash 2026 बहुत धमाकेदार होने वाला है. फैंस को तगड़े मैच देखने को मिलेंगे. कंपनी के टॉप स्टार्स अपने एक्शन से मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. आइए आपको इस शो से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान करते हैं.

WWE
1 / 6
WWE Backlash 2026

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Backlash 2026 होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी द्वारा इसे खूब हाइप किया जा रहा है. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. सबसे बड़ी बता है कि रोमन रेंस भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. वो पहली बार अपने टाइटल को डिफेंड करने वाले हैं. ट्रिपल एच कह चुके हैं कि फैंस को बड़े सरप्राइज मिलेंगे. कुछ स्टार्स की वापसी हो सकता है. खैर हम आपको Backlash 2026 के लाइव स्ट्रीमिंग और ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं.

विज्ञापन

कहां होगा Backlash 2026?

कहां होगा Backlash 2026?2 / 6

Backlash 2026 का ये 21वां संस्करण है. इसे Backlash-टेम्पा के नाम से भी प्रसारित किया जा रहा है. इसका आयोजन फ्लोरिडा के टेम्पा स्थित बेंचमार्क इंटरनेशनल एरीना में होगा. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के रेसलर्स हिस्सा लेने वाले हैं.

विज्ञापन

फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?

फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?3 / 6

Backlash 2026 का आयोजन 9 मई को होगा. ये प्रीमियम लाइव इवेंट 10 मई को भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होगा. भारतीय फैंस नेटफ्लिक्स ऐप पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. आपको बता दें भारत में किसी भी टीवी चैनल पर इस शो का सीधा प्रसारण नहीं होगा.

मेन इवेंट में होगा बड़ा मैच

मेन इवेंट में होगा बड़ा मैच4 / 6

Backlash 2026 का मेन इवेंट शानदार होने वाला है. रोमन रेंस वहां पर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों की राइवलरी अभी तक जबरदस्त रही है. फाटू का दबदबा देखने को मिला है.

विज्ञापन

अन्य मैचों में भी मचेगा बवाल

अन्य मैचों में भी मचेगा बवाल5 / 6

Backlash 2026 में कुल पांच मुकाबले रखे गए हैं. सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर का मुकाबला तगड़ा होगा. इयो स्काई की टक्कर ओस्का के साथ होगी. सैमी ज़ेन और ट्रिक विलियम्स के बीच यूएस टाइटल मैच होगा. वहीं डेनहाउजेन अपने मिस्ट्री पार्टनर के साथ द मिज़ और किट विल्सन का सामना करेंगे.

जॉन सीना भी करेंगे एंट्री

जॉन सीना भी करेंगे एंट्री6 / 6

Backlash 2026 में जॉन सीना को लेकर भी फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. सीना की एंट्री भी वहां पर होने वाली है. सीना ने खुद कंफर्म किया है कि वो कोई ऐतिहासिक ऐलान करने वाले हैं. सीना ने रेसलमेनिया 42 में भी होस्ट की भूमिका निभाई थी. अब देखना होगा कि वो Backlash 2026 में क्या करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन