WWE ने Roman Reigns को लेकर किया ब्लॉकबस्टर ऐलान, इटली जाने से पहले इस शो में मचाएंगे गदर!

WWE में मौजूदा समय में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस छाए हुए हैं. लगातार वो रेड ब्रांड में अपना जलवा दिखा रहे हैं. अब कंपनी ने उन्हें लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि WWE ने उन्हें लेकर क्या जानकारी दी है.

WWE
1 / 6
रोमन रेंस को लेकर बड़ी घोषणा

Roman Reigns: WWE रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से लगातार वो Raw में आ रहे हैं. उनकी राइवलरी जेकब फाटू के साथ चल रही है. दोनों के बीच बैकलैश 2026 में मैच भी हुआ था. वहां पर रेंस ने अपने टाइटल को रिटेन किया था. हालांकि, मैच के बाद फाटू ने रेंस के ऊपर जानलेवा अटैक किया. दोनों की राइवलरी जारी है. फाटू का दबदबा देखने को मिला है. खैर रेंस को लेकर कंपनी ने एक बड़ी घोषणा की है.

विज्ञापन

रोमन रेंस और जेकब फाटू का होगा मैच

रोमन रेंस और जेकब फाटू का होगा मैच2 / 6

WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को इटली में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर रेंस अपने टाइटल को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच कंपनी ने रीमैच तय किया है.

विज्ञापन

Raw में रोमन रेंस ने लिया बदला

Raw में रोमन रेंस ने लिया बदला3 / 6

इस हफ्ते Raw के एपिसोड में रोमन रेंस ने द उसोज़ की मदद से जेकब फाटू पर हमला किया. रेंस ने फाटू को सुपरमैन पंच और स्पीयर लगाए. वहीं उसोज़ ने डबल सुपरकिक फाटू को मारी. फाटू की हालत खराब हो गई थी. इसके बाद ही उन्होंने रेंस को मैच के लिए चुनौती पेश की.

रोमन रेंस को लेकर ऐलान

रोमन रेंस को लेकर ऐलान4 / 6

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में WWE ने बताया कि अगले हफ्ते Raw में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट होगा. इसका मतलब है कि इटली जाने से पहले रिंग में गदर मचने वाला है. दोनों के बीच ब्रॉल हो सकता है.

विज्ञापन

क्या रोमन रेंस की होगी जीत?

क्या रोमन रेंस की होगी जीत?5 / 6

रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच जबरदस्त मैच होने वाला है. अब सवाल ये है कि दूसरी बार में फाटू की जीत हो पाएगी या नहीं. रेंस को इस बार बड़ी चुनौती मिलने वाली है. रेंस का साथ देने के लिए द उसोज़ भी मौजूद हैं. उनकी भी दखलअंदाजी देखने को मिली थी.

जेकब फाटू को मिला पुश

जेकब फाटू को मिला पुश6 / 6

जेकब फाटू पिछले कुछ सालों से जबरदस्त काम कर रहे हैं. इस बार उन्हें बड़ा पुश दिया गया है. रोमन रेंस के साथ राइवलरी से उन्हें बड़ा पुश मिला है. आगे जाकर फाटू का वर्ल्ड चैंपियन बनना लगभग तय है. देखना होगा कि ट्रिपल एच कब उन्हें चैंपियन बनाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन