WWE इतिहास में पहली बार, फ्यूचर के 2 महाबली के बीच ऐतिहासिक जंग का हुआ ऐलान

आगामी WWE Sunday Night's Main Event में एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है. इस मैच की उम्मीद फैंस ने इतनी जल्दी नहीं की थी. कंपनी ने प्लान में बदलाव कर तगड़ा सरप्राइज सभी को दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Sunday Night's Main Event: अगस्त की शुरुआत में WWE समरस्लैम का आयोजन हुआ था. अब कंपनी का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट सीधे अक्टूबर में मनी इन द बैंक होगा. इसका बिल्डअप धीरे-धीरे किया जा रहा है. खैर इससे पहले Sunday Night's Main Event का शो भी होने वाला है. WWE ने इसके लिए बड़े मैच रखे हुए हैं. कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन की टक्कर होगी. WWE ने एक और खतरनाक मैच बुक कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि किन दो युवा स्टार्स के बीच महामुकाबला होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कब होगा Sunday Night's Main Event?

कब होगा Sunday Night's Main Event?2 / 6

आगामी 6 सितंबर को Sunday Night's Main Event रखा गया है. वैसे कंपनी पहले शनिवार को इसका आयोजन करती थी और इसी के नाम पर इसका प्रसारण किया जाता था. WWE ने शो को इस बार रविवार को कराने का फैसला किया है. इसको शानदार बनाने के लिए कंपनी तगड़ी योजनाएं भी बना रही है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

दो युवा स्टार्स के बीच होगा मैच

दो युवा स्टार्स के बीच होगा मैच3 / 6

Sunday Night's Main Event के लिए कंपनी ने ओबा फेमी और ब्रॉन ब्रेकर के बीच मैच बुक किया है. WWE मेन रोस्टर में पहली बार इनका मैच तय किया गया है. दोनों युवा स्टार हैं. कंपनी ने दोनों को पिछले कुछ सालों में तगड़ा पुश दिया है. (Photo: WWE.com)

किसे कहा जाएगा फ्यूचर स्टार?

किसे कहा जाएगा फ्यूचर स्टार?4 / 6

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया है. इस मैच में बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है. जो भी जीतेगा उसे कंपनी का फ्यूचर स्टार कहा जाएगा. पॉल हेमन ने भी ये बात कही है. फेमी ने ब्रेकर को हराने का दावा कर दिया है. उन्हें ब्रॉक लैसनर ने भी फ्यूचर रेसलर कहा था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

क्या WWE ने कर दी जल्दबाजी?

क्या WWE ने कर दी जल्दबाजी?5 / 6

किसी ने सोचा नहीं था कि ओबा फेमी और ब्रॉन ब्रेकर का इतनी जल्दी मैच करा दिया जाएगा. दोनों आगे जाकर मेन इवेंट के स्टार बनने वाले हैं. इनकी दुश्मनी अभी कराना शायद ही किसी के समझ आया होगा. ऐसा लगता है कि ट्रिपल एच ने बहुत जल्दी कर दी है. इससे आगे जाकर नुकसान हो सकता है. (Photo: WWE.com)

फेमी ने लैसनर को किया रिटायर

फेमी ने लैसनर को किया रिटायर6 / 6

ओबा फेमी के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा है. उनकी ब्रॉक लैसनर के साथ तगड़ी राइवलरी रही. दोनों के बीच तीन मुकाबला हुए थे. फेमी ने दो मुकाबले जीते और एक में लैसनर को जीत मिली. समरस्लैम में हुए हैल इन ए सैल मैच में फेमी ने लैसनर को मात दी थी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन